RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: भोजपुर वासियों का प्यार और सम्मान सदा रहेगा याद: डीएम राज कुमार

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 सितंबर।आज भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रेसिडेंट सह निवर्तमान जिलाधिकारी राजकुमार का विदाई समारोह ,सम्मान समारोह के रूप में रेड क्रॉस सोसाइटी के सभागार में आयोजित हुआ।कार्यक्रम वाइस प्रेसिडेंट डॉक्टर राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन सचिव डॉक्टर विभा कुमारी ने किया ।सभागार में जिला पदाधिकारी के आते ही रेड क्रॉस सोसायटी भोजपुर के प्रति सहानुभूति ,सहयोग और मार्गदर्शन से लगातार विकसित और समृद्ध बनाने के लिए इनकी भूरी भूरी प्रशंसा की।रेड क्रॉस की ओर से बुके, माला, प्रतीक चिन्ह, शॉल और गणमान्य लोगों द्वारा भी इन्हें सम्मान स्वरूप उपहार दिए। प्रमुख उपस्थित लोगों में अभिभावक लाल दास राय ,डॉक्टर एस के रुंगटा ,सरफराज अहमद ,डा पी सिंह,डॉक्टर अर्चना सिंह ,डॉक्टर निर्मल कुमार सिंह ,डा दिनेश,डॉक्टर जितेंद्र शुक्ला, डॉक्टर मधुकर प्रकाश, नंदकिशोर सिंह यादव , अधिवक्ता तारकेश्वर ठाकुर,, सुनीता सिंह,भूपेंद्र सिंह ,डॉक्टर बीपी सिंह, अधिवक्ता गूंजय सिंहा ,प्रो नीरज सिंह, गुरु चरण सिंह,रो संजीव , रो पंकज आदि रहे। सबने एक स्वर से उनके काम नाम और विचारों से जन-जन के बीच लोकप्रिय रहे डीएम को जनता का सच्चा हितैषी बताया। सबने इनके कार्यों के माध्यम से अविस्मरणीय भोजपुर का इतिहास लिखने में महत्वपूर्ण भूमिका की चर्चा की।
जिलाधिकारी ने बताया कि जब मैं यहां आया था तो मुझे भी संसय था लेकिन भोजपुर वासियों का प्यार, सम्मान और सहयोग कभी भूल नहीं पाऊंगा । उन्होंने कहा कि मैं भोजपुर में दो वर्ष दो माह रहा लेकिन यह कार्यकाल जीवन भर अविस्मरणीय रहेगा। इन्होंने कहा की मैं पटना कंफेड में जा रहा हूं। रेड क्रॉस के लिए मेरा बराबर सम्मान और सहयोग सदा बना रहेगा। अंत में रेड क्रॉस के पूर्व सचिव और ब्लड डोनेशन कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिंहा द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। सामूहिक फोटोग्राफी यादगार के तौर पर की गई।

Related posts

रामगढ़:कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में नामांकन को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन।

rktvnews

बक्सर :अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आनंद शर्मा, की अध्यक्षता में नगर भवन, बक्सर में स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

व्यंग्य:हिंदू डरेंगे, तभी तो एक रहेेंगे🤪

rktvnews

चतरा:आगामी लोक सभा आम निर्वाचन 2024 से संबंधित गठित कोषांग के नोडल पदाधिकारी, सहायतार्थ पदाधिकारियों के साथ की गई बैठक।

rktvnews

भोजपुर: 21 अगस्त को उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण सह विचार गोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment