RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

हिंदी दिवस “क्या कर लोगे?”:सुमन कुमार सिंह

युवा साहित्यकार सुमन कुमार सिंह

आरा/भोजपुर 14 सितंबर। आज हिंदी दिवस के अवसर पर युवा साहित्यकार और डीएवी स्कूल के शिक्षक सुमन कुमार सिंह ने हिंदी की महत्ता उसकी तत्कालीन और भविष्य की होने वाली स्थितियों को अपनी काव्य रचना “क्या कर लोगे” में दर्शाया है।

क्या कर लोगे?

संस्कृरत औ’ हिंदी वाले
अरबी वाले सिंधी वाले

अंगरेजी की उतरन ओढ़े
पाई वाले बिंदी वाले

क्या कर लोगे पाठ पढ़ा के
क्या कर लोगे सिर सहला के

आदम को रचने के साँचे
ले भागे वे सब बहला के

ना पैदल दोपहिया वाले
शिष्य हुए चौपहिया वाले

इंग्लिश-विंग्लिश पढ़ा करो
तुम नये मसौदे गढ़ने वाले

हिंदी-विंदी के चक्कर में
रोटी भी लुढ़की गट्टर में

ये हिज्जे-हुज्जत की भाषा
रही आस बस यूएनओ में

ना ‘केदार’ ‘तिरलोचन’ बोले
आँख न ‘बाबा नागा’ खोले

ना ‘महबीरी’ ना ‘रघुवीरी’
हिंगलिशिया सिर चढ़के बोले

निचुड़ा खूँ का कतरा-कतरा
देह का सूखा कोना-अँतरा

हो निढाल पड़ जाता ये मन
नहीं फिकर न कोई खतरा

क्या कर लोगे ‘भाव’ बता के
क्या कर लोगे ‘मरम’ बता के

कान्वेंट की हुकुम बजाओ
सर जी डेली दिवस मना के !

Related posts

दरभंगा:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:कृषि विज्ञान केंद्र के कर्मचारियों ने दिया एक दिवसीय धरना।

rktvnews

भोजपुर:परंपरागत रूप से निकला “ताज़िया का मातमी जुलूस।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्नी संग किया भगवान शिव का जलाभिषेक,की प्रदेश की खुशहाली की कामना।

rktvnews

जयपुर:साथिन कार्यकर्ताओं, पंचायतों के क्रियाकलापों को बच्चों एवं महिला के लिए हितैषी बनायें : शासन सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग

rktvnews

अटल नवाचार मिशन और ला फाउंडेशन डसॉल्ट सिस्टम्स इंडिया की ओर से आयोजित ‘छात्र उद्यमशीलता कार्यक्रम- सीड द फ्यूचर एंटरप्रेन्योर्स’ के समापन समारोह में युवा नवप्रवर्तनकर्ताओं ने अपनी चमक बिखेरी।

rktvnews

Leave a Comment