RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:संगीत समारोह मे प्रवाहित हुई गायन वादन व नृत्य की त्रिवेणी।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)27 अगस्त।स्थानीय महाजन टोली स्थित ठाकुरबाड़ी प्रांगण में आयोजित संगीत समारोह में प्रवाहित हुई गायन वादन व नृत्य की त्रिवेणी । बक्शी कुलदीप नारायण कल्चरल सोसाईटी द्वारा आयोजित इस समारोह की द्वितीय निशा में चर्चित शास्त्रीय गायक महेश यादव ने राग संगीत प्रस्तुत कर अद्भुत समां बांधा । युवा तबला वादक सूरज कांत पांडेय ने बनारस बाज को सुनाते हुए उठान, चलन गत व फर्द प्रस्तुति कर सभा को लयबद्ध कर दिया । वहीं नीतीश पांडेय ने भजन में कृष्ण भक्ति के रस से दर्शको को आनंदित किया। कथक नृत्यांगना खुशी कुमारी गुप्ता ने कथक नृत्य के प्रारंभ में ” श्याम की बंशी मधुर धुन बाजी” पर श्रृंगार भाव प्रस्तुत करते हुए ताल पंचम सवारी में शुद्ध कथक प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी । नवोदित कथक नृत्यांगना चित्रा ने कथक नृत्य में श्री राम स्तुति व तीनताल में उपज, उठान, आमद, परण, तिहाई व बंदिशों को प्रस्तुत कल तालियां बटोरी। अभय कुमार ने हारहमोनियम संगति से रंग भरा । मंच संचालन अजीत पांडेय व धन्यवाद ज्ञापन गुरु बक्शी विकास ने किया । इस अवसर पर संरक्षक सुशील देहाती ने कहा कि जब भगवान श्री कृष्ण अपनी मधुर बांसुरी बजाते थे, तब राधा सहित सभी गोप-गोपियां ही नही अपितु पशु पंक्षी सभी मंत्रमुग्ध होकर उस मनमोहक ध्वनि को सुनते थे। संगीत के स्वरों में अद्भुत सम्मोहन शक्ति हैं जो मनुष्य के हृदय और मस्तिस्क को संतुलित कर देता हैं। आज के भागदौड़ वाली जीवन में संगीत संजीवनी से कम नही।

Related posts

हुए तुम दोस्त जिसके, दुश्मन उसका आसमाँ क्यूँ हो!!

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में फ़ाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम आईडीए-एमडीए 2023 की तैयारी को लेकर बैठक।

rktvnews

देहरादून:अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सचिवालय में स्प्रिंग एंड रिवर रिजूविनेशन अथॉरिटी (SARRA) की राज्य स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

आईएनएस कदमत्त की पापुआ न्यू गिनी यात्रा।

rktvnews

जलते है केवल पुतले, रावण बढ़ते जा रहे ?

rktvnews

बूढा पहाड़ विकास परियोजना को लेकर उपायुक्त ने बरगढ़ प्रखंड के टेहरी पंचायत भवन में समीक्षा बैठक, शत प्रतिशत लाभुकों को योजनाओं का लाभ देने हेतु दिए निर्देश!उपायुक्त ने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं भी सुनी एवं सरकार द्वारा संचालित सभी विकास योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराया।

rktvnews

Leave a Comment