RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

स्मृति शेष राजकेश्वर सिंह की श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

समाज ने अनमोल हीरा खो दिया-शिवकुमार सिंह।

आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी भोजपुर जिला इकाई के संस्थापक सदस्य सह उप संरक्षक स्मृति शेष राजकेश्वर सिंह की श्रद्धांजलि सभा सोसायटी कार्यालय में चेयरमैन डा विवेकानंद यादव की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम इनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि से प्रारंभ हुआ। उपस्थित सदस्यों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कई संस्मरण और उनकी खूबियों की विस्तार से चर्चा की। कॉपरेटिव बैंक के शिव कुमार सिंह ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा की शून्य से शिखर तक पहुंचने वाले महान शख्सियत को नमन करता हूं।एक छोटे बच्चे के रूप में सानिध्य में रहकर कार्य किया है।ये सरल, मृदुभाषी, हंसमुख, अपने सहयोगी चरित्र के कारण सामाजिक ,धार्मिक, राजनीतिक,सरल व्यक्तित्व कारण सबके प्रिय और श्रद्धा से लोग चाचा जी के नाम से जानते थे।इनके जनहित कार्यों में रेड क्रॉस के लिए रूम का निर्माण,शिक्षा के लिए स्कूल का निर्माण, गौशाला का निर्माण, बागीचा,चल,अचल संपत्ति,तथा दान दाताओं में अग्रणी स्थान था। कॉपरेटिव बैंक के प्रचार प्रसार के लिए साइकिल चलाकर गांव गांव गये और बेतहाशा पूंजी में बढ़ोतरी की। को आपरेटिव बैंक प्रथम सचिव बनाए गए।इनके प्रयास से बैंक को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया।इनके निधन से भोजपुर जनपद के लोगों ने एक अनमोल हीरा खो दिया है।सामाजिक रूप से बहुत बड़ी क्षति हुई है।अपने अध्यक्षीय भाषण में डा विवेकानंद यादव ने कहा की राजकेश्वर बाबू रेडक्रॉस सोसायटी और समाज के लिए सबके अभिभावक और मार्गदर्शक थे। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में सरफराज अहमद, अवधेश कुमार पांडेय, अधिवक्ता डी राजन,डा जीतेंद्र शुक्ला, गुरु चरण सिंह,वाईस चेयरमैन डा राजेश कुमार सिंह,डा बी पी सिंह,डा के के सिंह, शमशाद प्रेम, अशोक कुमार शर्मा,अजीत मेहता आदि रहे। रेडक्रॉस सोसायटी की सचिव डा विभा कुमारी ने उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन करते हुए पूर्व सचिव डा दिनेश प्रसाद सिन्हा ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों के योगदान को स्मरण रखने के लिए मेमोरी वाल बनाना चाहिए जिसमें उसका फोटोग्राफ्स और योगदान अंकित रहे।जिसका समर्थन सभी सदस्यों ने किया।

Related posts

बक्सर:राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय बक्सर में इंट्रा कॉलेज खेलकूद-सह-सांस्कृतिक महोत्सव “उमंग–2026” का भव्य समापन।

rktvnews

भोजपुर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने महाराजा कॉलेज आरा में चल रहे मतदानकर्मियों के प्रशिक्षण का किया निरीक्षण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:भारत ने विज्ञान के क्षेत्र में गढ़े हैं नए कीर्तिमान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:योग संयमित उपभोग, संतुलित जीवनशैली और जैव विविधता के प्रति सम्मान : बबली राजपूत

rktvnews

दरभंगा:सभी मुद्रक (प्रिंटिंग प्रेस) चुनाव प्रचार से संबंधित किसी भी तरह के पोस्टर, पम्पलेट एवं बैनर इत्यादि की चार प्रति मीडिया कोषांग को कराएंगे उपलब्ध: राजीव रौशन

rktvnews

गढ़वा में JSLPS योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment