RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा अन्तर्गत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक कार्यक्रम चलाया जाएगा: जिला अध्यक्ष दुर्गा राज

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 सितंबर।भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर चलाया जाएगा। जिसमें अनेक जन कल्याणकारी कार्यक्रमों से जनता से रूबरू कराया जाएगा।
इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी पदाधिकारी की बैठक जिला अध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता में कार्यालय में संपन्न हुई। इश्क कार्यक्रम के लिए संयोजक उपाध्यक्ष लव पांडे और सहसंयोजक प्रकाश सिंह तथा जीत प्रकाश बनाए गए।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि 17 से 02 अक्टूबर तक माननीय प्रधानमंत्री जी के ब्यक्तित्व एवं कृतित्व पर जिला कार्यालय मे प्रदर्शनी लगायी जाएगी। 17 से 24 सितम्बर के मध्य ‘आयुष्मान भवः’ सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के अभियान आयोजित किए जाएँगे जिसमे मोर्चो द्वारा कार्यक्रम किए जाएँगे। युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर लगाए जाएँगे। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक कार्ड बनवाने और उसका वितरण किया जाएगा। स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएँगे।
25 सितम्बर को पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम किए जाएँगे।26 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक बस्ती सम्पर्क कार्यक्रम किया जाएगा।02 अक्टूबर को गाँधी जयंती के अवसर पर सार्वजनिक स्थानों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और गाँधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।
उक्त सभी कार्यक्रम बूथ से जिला सत्र तक संपन्न होगे,जिसमे जनप्रतिनिधि, नेता,कार्यकर्ता सभी की सहभागिता होगी।
बैठक मे दक्षिण बिहार प्रांतीय सह संयोजक मिथिलेश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम रंजन चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष ई. धीरेन्द्र सिंह,उदय प्रताप सिंह,लव पांडेय,महामंत्री नरेन्द्र तिवारी, राकेश सिंह,कोषाध्यक्ष सुनील कुमार,मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह,महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता सिंह,युवा मोर्चा अध्यक्ष विभु जैन,अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष विजय पासवान, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शेख कलामुद्दीन, अजय सिंह,पंचायती राज प्रकोष्ठ संयोजक सरोज सिंह,सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक कुंदन सिंह तोमर,चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक संतोष पांडेय,प्रशिक्षण विभाग संयोजक अमरेन्द्र शक्रवार, सोशल मीडिया प्रकोष्ठ संयोजक राहुल सिंह,आईटी संयोजक ओंकार पांडेय,व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक शंभू प्रसाद,अजय गुप्ता, अरुण सिन्हा, जीत प्रकाश ,हरेन्द्र सिंह,निशांत सेंगर सहित मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभाग के अध्यक्ष शामिल थे।

Related posts

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो तथा मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज झारखण्ड विधान सभा परिसर में आयोजित झारखण्ड विधानसभा की 23वीं वर्षगांठ समारोह में हुए शामिल।

rktvnews

दरभंगा:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:कटे होंठ तालु वाले बच्चों के निःशुल्क ईलाज की हुई शुरुआत।

rktvnews

रायपुर : ‘अमृतकाल: छत्तीसगढ़ विजन @ 2047 ‘डॉक्यूमेंट तैयार करने वर्किंग ग्रुप के अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

15 मई कोविड-19 अपडेट

rktvnews

भोजपुर:अगिआंव विधानसभा उपचुनाव में इंडिया गठबंधन के माले उम्मीदवार शिवप्रकाश रंजन ने अगिआंव प्रखंड में चलाया जनसंपर्क अभियान।

rktvnews

Leave a Comment