RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

राष्ट्रीय वन कर्मी शहीद दिवस पर वन कर्मियों के बलिदान को याद करते हुए वन मंत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि।

जयपुर/राजस्थान 12 सितम्बर। राष्ट्रीय वन कर्मी शहीद दिवस के अवसर पर वन मंत्री हेमाराम चौधरी ने वनों एवं वन्यजीवों की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीद वन कर्मियों के बलिदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। नाहरगढ़ अभयारण्य स्थित पानों की बगीची में वन मंत्री हेमाराम चौधरी के मुख्य आतिथ्य में वन विभाग द्वारा राष्ट्रीय वन कर्मी शहीद दिवस का आयोजन किया गया। शहीद वन कर्मियों के बलिदान की स्मृति में वन मंत्री द्वारा बरगद का पौधा रोपित किया गया।
इस आयोजन में शिखर अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव, वन एवं पर्यावरण विभाग, मनफूल सिंह मुख्य वन संरक्षक, जयपुर, रामकरण खैरवा, मुख्य वन संरक्षक, सीकर एवं संग्राम सिंह कटियार, उप वन संरक्षक वन्यजीव चिड़ियाघर जयपुर व अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

Related posts

गाजीपुर:अमर शहीदों के नाम गाजीपुर में कवियों का संगीतमय एक शाम में श्रोता हुए मंत्रमुग्ध।

rktvnews

दरभंगा:गंगा नदीतंत्र नदी पुर्नस्थापन (रिवर रँचिंग कार्यकम) का हुआ आयोजन।

rktvnews

जवाहर नगर के रेजिडेन्ट वेलफेयर एसोसिएशन में हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन – जिला निवार्चन अधिकारी ने मतदाताओं को मतदान के लिए किया प्रेरित

rktvnews

चौगुले शिपयार्ड में आईसीजी के लिए स्वदेशी हुवरक्राफ्ट का निर्माण शुरू।

rktvnews

राजस्थान के ब्यावर जिले का देवमाली गांव सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव पुरस्कार से सम्मानित।

rktvnews

बक्सर:डी. के. कॉलेज डुमराँव में प्राचार्या प्रो. वीणा कुमारी ने किया झंडातोलन।

rktvnews

Leave a Comment