RK TV News
खबरें
Breaking Newsकला

विनिता ने बढ़ाया बिहार का मान! संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विलुप्तप्राय कला चित्रण पिड़िया लेखन विषय पर उल्लेखनीय कार्य एवं शोध हेतु जुनियर फेलोशिप वर्ष 2021- 22 किया गया प्रदान।

युवा लोक कलाकार विनिता कुमारी

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह)08 सितंबर। रोहतास जिले की युवा लोक कलाकार विनिता कुमारी को भोजपुर अंचल में विलुप्तप्राय कला चित्रण पिड़िया लेखन विषय पर उल्लेखनीय कार्य एवं शोध हेतु संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कनिष्ठ अध्येतावृत्ति ( जुनियर फेलोशिप ) वर्ष 2021- 22 के लिए दी गयी है । सांस्कृतिक शोध एवं प्रशिक्षण केन्द्र,नई दिल्ली के तत्वावधान में विनिता कुमारी दो वर्षों ( 2023-25 ) तक पिड़िया लेखन का इतिहास, उसके विकास और वर्तमान स्थिति का शोध कर पिड़िया कला का नव लेखन करेंगी ।
विदित हो कि बिहार के भोजपुरी भाषी क्षेत्रों में पारंपरिक रूप से अगहन महीने के शुक्ल पक्ष द्वितीया को औरतें – युवतियां पिड़िया पर्व का आयोजन करती हैं और दीवार पर सेम की पत्ती एवं चावल से रंग बनाकर सामूहिक रूप से गीत गाते हुए पिड़िया लेखन करती हैं । अब यह परंपरा धीरे – धीरे विलुप्त होती जा रही है। विलुप्त होती जा रही इस कला – परंपरा को विशेष रूप से अध्ययन के पश्चात विनिता स्वतंत्र रूप से लोककला के रूप में स्थापित करेंगी ।
विनिता का जन्म रोहतास जिले के जगदीशपुर गांव में हुआ । बचपन में मां स्वर्गीय सुशीला देवी के साथ दीवाल पर पिड़िया लेखन करती थी । बाद में विनिता की शादी डेढ़गांव गांव में हो गयी। वहां भी वह पिड़िया लेखन करती रहीं । विगत पांच वर्षों से विनिता एक्रेलिक रंग से पेपर एवं कैनवस पर पिड़िया लेखन करती हैं और पिड़िया के गीतों को गाती भी हैं।

पिड़िया लेखन करती विनिता कुमारी

हाल ही में राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय, नयी दिल्ली के बाहरी दीवार पर विनिता ने एक बड़ा सा पिड़िया लेखन किया है । जिसकी चर्चा खूब हुई । इसके साथ ही संगीत नाटक अकादेमी, नयी दिल्ली, हंसराज काॅलेज, नयी दिल्ली, विमला आर्ट फोरम, गुरुग्राम द्वारा आयोजित अर्पणा आर्ट गैलरी, नयी दिल्ली में इनकी कृतियों की प्रदर्शनी हो चुकी है । इनकी पिड़िया – कलाकृतियां तक्षशीला परिवर्तन, सिवान एवं राजगीर में संग्रहित हैं।
विनिता को भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया एवं मैथिली भोजपुरी अकादेमी, नयी दिल्ली, जंगल किलोल, नयी दिल्ली एवं विमला आर्ट फोरम, गुरुग्राम, हरियाणा द्वारा सम्मानित किया जा चुका है ।

Related posts

पटना:महात्मा ने कहा था- अंग्रेज कुछ दिन और रुक जाएँ तो कोई हर्ज नहीं, अंग्रेज़ी शीघ्र विदा हो : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

नवादा: डीएम और एसपी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन।

rktvnews

वरिष्ठ भाजपा नेता गंगा सागर सिंह का निधन! श्रद्धांजली अर्पित करने पहुंचे भाजपा नेता

rktvnews

रक्षा मंत्रालय ने आईएनएस विक्रमादित्य के शॉर्ट रिफिट और ड्राई डॉकिंग के लिए कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड के साथ ₹1207 करोड़ का अनुबंध किया।

rktvnews

रायपुर : बढ़ रहे हैं हौसलें बन रहे आत्मनिर्भर।

rktvnews

समाज में लिंगभेद मिटाने के लिए सरकार कर रही प्रयास : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

Leave a Comment