RK TV News
खबरें
Breaking Newsविकास

इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना अंतर्गत शिविरों में उमड़ रही भीड़!जिले में जंक्शन स्थित अंबेडकर भवन और टाऊन स्थित नगर परिषद सभागार में संचालित है शिविर।

हनुमानगढ़/राजस्थान 11 अगस्त। मोबाइल से स्माइल उद्देश्य के साथ गुरुवार से शुरू हुए इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना अंतर्गत शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर दो शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में दूसरे दिन जिले में 221 लाभार्थियों को स्मार्टफोन वितरित किए गए, जिसके लिए राज्य सरकार ने ई-वॉलेट के माध्यम से 15 लाख 02 हजार 800 रूपए कि राशि हस्तानांतरित की। शिविरों में भारी संख्या में भीड़ उमड़ रही है ।

जिले में प्रथम चरण में वितरित होंगे 74,772 स्मार्टफोन

जिला कलक्टर रुक्मणि रियार ने बताया कि जिले के 74 हजार 772 लाभार्थियों को स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे । जिसमें भादरा ब्लॉक में 12 हजार 182, हनुमानगढ़ में 16 हजार 205, नोहर में 12 हजार 645, पीलीबंगा में 12 हजार 221, रावतसर में 7 हजार 272, संगरिया में 7 हजार 13, टिब्बी में 7 हजार 234 लाभार्थियों को स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे ।

जनाधार में मोबाइल नंबर करवाए अपडेट

संयुक्त निदेशक योगेंद्र कुमार ने बताया कि लाभार्थी जनाधार कार्ड में अपने मोबाइल नंबर अवश्य अपडेट करवा ले तथा जन जनाधार में अपडेट मोबाइल नंबर ही साथ लेकर आए क्योंकि उसी मोबाइल नंबर पर संदेश आएगा, और उसके बाद ही स्मार्टफोन शुरू हो पाएगा

40 दिनों तक चलेंगे कैंप

योगेंद्र कुमार ने बताया कि फिलहाल जिले में जंक्शन स्थित अंबेडकर भवन व टाउन स्थित नगर परिषद सभागार में स्मार्टफोन वितरण के लिए कैंप आयोजित किया जा रहे है। लाभार्थियों को विभाग द्वारा स्मार्टफोन वितरण की दिनांक व समय का संदेश किया जाएगा उसी अनुसार लाभार्थी निर्धारित समय को ही शिविर में आए। शिविर आगामी 40 दिनों तक संचालित किए जाएंगे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर भगवान विश्वकर्मा को नमन किया।

rktvnews

गिरीडीह: उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने गिरिडीह जिला अंतर्गत विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा किया, प्रमुख चौक-चौराहे, विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

rktvnews

भोपाल:राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस पर मानव संग्रहालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

राजद्रोह की धारा या सत्तापक्ष का हथियार।

rktvnews

भोजपुर:एनडीए गठबंधन घटक दलो के जिलाध्यक्षो की प्रेस वार्ता।

rktvnews

आरा में गंगा नदी के किनारे रिवर फ्रंट बनाने की कवायद शुरू!केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने जल मार्ग से किया स्थल का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment