RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

शिक्षकों के छुट्टियों की कटौती की वापसी पर राकेश रॉय ने प्रकट किया आभार!सकारात्मक पहल और जनहित मुद्दे की लड़ाई में मिलती है सफलता: राकेश रॉय

पटना/बिहार 05 सितंबर। अध्यापकों की काटी गई छुट्टियों को सरकार द्वारा वापस लिए जाने पर ऑल इंडिया अभिवावक पर संघ के अध्यक्ष राकेश रॉय ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा की जिस लड़ाई को ऑल इंडिया अभिभावक संघ ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया, यूट्यूब और पोर्टल के माध्यम से लड़ कर सरकार तक पहुंचाई की ये निर्णय सिर्फ शिक्षकों ही नहीं अपितु बच्चों को भी प्रभावित कर रही है उस आलोक में शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों की छुट्टी में की गईं कटौती को पुनः बहाल करने के निर्णय के लिए ऑल इंडिया अभिभावक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कु.रॉय की ओर से सरकार, हमारे सभी अभिभावक साथी, शिक्षक और विपक्ष के नेताओं को धन्यवाद। जब बात मुद्दों की हो और आप सब साथ होकर आवाज उठाते हैं तो कोई भी सरकार इसे मानने को मजबूर हो जाते हैं आज नहीं तो कल। पर यहां जो लड़ाई बच्चों के आलोक में लड़ना चाहिए वो शिक्षक सिर्फ अपने लिए लड़ रहें हैं वहीं पक्ष-विपक्ष के नेता अपनी राजनीति की रोटियां सेकना शुरू कर देते हैं जिससे मुद्दा गौण और लड़ाई कमज़ोर हो जाती है, फिर जीत की बात तो दूर की कौड़ी हो जाती है। फिर बातों में कटुता के साथ सरकार बनाने और बिगाड़ने की बात होने लगती है जिससे आम लोग दूरी बना लेते हैं ये सोच कर की ये सिर्फ एक राजनीतिज्ञ मुद्दा है। इन्हें बच्चों अभिभावकों से कोई लेना देना नहीं है। जिनके बच्चें सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं उन्हें कोई लेना देना नहीं l क्योंकि इन सरकारी स्कूलों में जो शिक्षक पढ़ाते हैं उनके ज्यादातर बच्चें तो प्राईवेट स्कूल में पढ़ते हैं।
ऑल इंडिया अभिभावक संघ सभी को धन्यवाद देते हुए यही कहना चाहता है की हर पहलू को समझते हुए सभी को साथ लेकर लड़े तो परिणाम जल्द मिल सकता है अगर मुद्दा जनहित का हो।

Related posts

अटेली:लोकसभा सांसद व भाजपा नेता वरुण गांधी ने डा. श्याम सुंदर शर्मा की दूसरी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर : मोहर्रम के मद्देनज़र शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: कारीसाथ ग्राम में आयोजित भागवत कथा में शिरकत करने पहुंचे डॉ विजय कुमार गुप्ता।

rktvnews

भोजपुर:गोल्डेन बेबी फुटबॉल एकेडमी भोजपुर के 10 खिलाड़ी “खेलो इंडिया खेलो ” हेतु सीवान रवाना।

rktvnews

गढ़वा उत्सव गार्डन में अनक्लेम्ड डिपॉज़िट पर विशेष शिविर का होगा आयोजन।

rktvnews

देवघर:झारखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना।

rktvnews

Leave a Comment