RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

बक्सर डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित।

बक्सर/बिहार 02 सितम्बर।आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में की गई।
जिला पदाधिकारी ने जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिया कि उर्वरक जरूरतमंद किसानों को निर्धारित मूल्य पर मुहैया कराई जाय।साथ ही संबंधित पंचायत के कृषि समन्वयक को स्वयं दुकान पर उपस्थित रह कर कृषकों को उर्वरक वितरण कराने हेतु कहा गया।
जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर के द्वारा बताया गया कि खरीफ वर्ष 2023 में कुल 47 प्रतिष्ठानों पर छापामारी की गई है। जिसमें 08 प्रतिष्ठानों स्पष्टीकरण की माँग किया गया है।
जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर ने बताया कि उर्वरक की कालाबाजारी को रोकने हेतु जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जिसका मोबाइल नम्बर 9198879787 है। नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों को निदेश दिया गया है कि वे जिला को प्राप्त उर्वरकों का वितरण सही ढंग से कराने एवं उर्वरकों की बिक्री उचित मूल्य पर किए जाने संबंधी प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर, जिला सहकारिता पदाधिकारी बक्सर एवं जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Related posts

बक्सर:04 मार्च को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का होगा आयोजन।

rktvnews

एनएचपीसी ने ओडिशा में 2 गीगावॉट पंप स्टोरेज परियोजनाओं और 1 गीगावॉट सौर ऊर्जा परियोजनाओं के विकास के लिए ग्रिडको ओडिशा के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

जेल और कैदियों के मुद्दों को गंभीरता से लेने की जरुरत – अतुल मलिकराम(राजनीतिक रणनीतिकार)

rktvnews

देवघर : सावन मेला की विभिन्न तैयारियों को लेकर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए ससमय कार्य पूर्ण करने का निर्देश।

rktvnews

हनुमानगढ़:सामान्य पर्यवेक्षक और पुलिस पर्यवेक्षक ने जिला कलेक्ट्रेट सभागार में ली समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोपाल:निराला सृजन पीठ का व्याख्यान, रचना विमर्श एवं लोकार्पण कार्यक्रम 24 को।

rktvnews

Leave a Comment