RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर हुई बैठक।

दरभंगा/बिहार 02 सितम्बर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा विनोद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में 09 सितम्बर को आयोजित तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन को लेकर संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई।
बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी आलोक राज ने विभिन्न प्रखण्डों के लंबित शमनीय वादों के निष्पादन की तैयारी से माननीय अध्यक्ष महोदय को अवगत कराया। बताया गया कि मनीगाछी एवं गौड़ाबौराम के प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी अच्छी संख्या में ग्राम कचहरी के मामलों के निष्पादन करवाने की तैयारी की है, शेष प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारियों को भी अपने लंबित शमनीय वादों को तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादन करवाने की तैयारी करने के निर्देश दिये गये गए।
बैठक में श्रम संसाधन विभाग द्वारा बताया गया कि उनके यहाँ कोई शमनीय वाद लंबित नहीं है। इसके अतिरिक्त माप-तौल विभाग ने बताया कि उनके यहाँ 12 शमनीय वाद निष्पादन के लिए तैयार किये गये हैं।
बी.एस.एन.एल एवं बिजली विभाग ने भी अपनी तैयारी से माननीय अध्यक्ष महोदय को अवगत कराया।
उल्लेखनीय है कि 09 सितम्बर 2023 को व्यवहार न्यायालय, दरभंगा, बिरौल एवं बेनीपुर में तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है, जिनमें विभिन्न विभागों के शमनीय वादों का निष्पादन समझौता के आधार पर कराया जाएगा।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय लोक अदालत में मुकदमा पूर्व एवं लंबित वाद यथा – शमनीय (कम्पाउंडेबल) आपराधिक वाद, एन.आई.एक्ट धारा 138 वाद, बैंक ऋण वसूली वाद, मोटर दुर्घटना दावा वाद, श्रम विवाद, विद्युत तथा पानी बिल संबंधी विवाद, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण वाद, सेवा संबंधी (वेतन, भत्ता एवं सेवानिवृत्ति लाभ), राजस्व मामले (जिला न्यायालय में लंबित) एवं अन्य दीवानी मामले यथा (किराया, सुखाधिकार, निषेधाज्ञा वाद, संविदा के विनिर्दिष्ट पालन हेतु वाद), बी.एस.एन.एल, ग्राम कचहरी में लंबित वाद इत्यादि से संबंधित वाद का निष्पादन आपसी सुलह के आधार पर तत्काल किया जाएगा।
बैठक में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार राम झा, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता एवं संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

भारतीय सेना की ओर से रासायनिक, जैविक, रेडियोधर्मी और आण्विक हमलों से सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण उपकरणों की खरीद।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी!सभी प्रखंड मुख्यालयों में भी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी द्वारा किया गया जनता दरबार का आयोजन।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

देवघर:जलस्रोतों का संरक्षण प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिलःउपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा

rktvnews

छेड़खानी के अभियुक्त व वारंटी समेत दो गये जेल।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने आगामी लोक सभा चुनाव 2024 की तैयारी के साथ साथ जिला समन्वय समिति की बैठक की।

rktvnews

Leave a Comment