RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी ने जयंती ध्वज मंदिर जाने के लिए बने ट्रैकिंग रूट का स्थलीय निरीक्षण किया।

पिथौरागढ़/उत्तराखंड 02 सितंबर।जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी ने जयंती ध्वज मंदिर जाने के लिए बने ट्रैकिंग रूट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पर्यटन अधिकारी, संबंधित वन क्षेत्राधिकार, पटवारी सहित ध्वज खण्डनाथ मंदिर के पुजारी कमान सिंह धामी व चंद्र मोहन पांडे और ग्राम प्रधान खर्क दोली कुंडल महर, सुजीत धामी, भूपेंद्र सिंह महर आदि अन्य उपस्थित रहे। जयंती ध्वज मंदिर पहुंचे जिलाधिकारी का मंदिर के पुजारियों द्वारा स्वागत किया गया। जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम ध्वज खण्डनाथ में फिर जयंती मंदिर में जनपद और परिवार की खुशहाली के लिए पूजा अर्चना की।
जयंती ध्वज मंदिर के स्थलीय निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर में पूजा अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और मंदिर परिसर की देखरेख हेतु निवासरत पुजारियों की मूलभूत आवश्यकताओं के बारे में वार्ता की। जयंती मंदिर के पुजारी उमेद धामी द्वारा जिलाधिकारी महोदय के समक्ष पानी और शौचालय की व्यवस्था करने के लिए निवेदन किया गया। उमेद धामी ने कहा जयंती ध्वज मंदिर पौराणिक मंदिर है, इसका उल्लेख पुराणों में भी मिलता है तथा राज्य व जनपद वासियों में इस मंदिर के प्रति विशेष मान्यता और लगाव है।
ग्राम प्रधान खर्क दोली कुंडल महर द्वारा अवगत कराया गया कि जयंती ध्वज मंदिर के लिए स्थानीय लोगों के सहयोग से बनी पानी की टंकियों में पानी रिसाव की समस्या है, जिसके पुनरुद्धार के लिए जिलाधिकारी से निवेदन किया गया। इन सभी समस्याओं का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से भी जयंती ध्वज मंदिर का विशेष महत्व है और इससे जनपद वासियों व स्थानीय लोगों की आस्थाएं भी जुड़ी हैं। जिलाधिकारी द्वारा जयंती ध्वज मंदिर के लिए पानी और शौचालय आदि की समस्या का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया गया।

Related posts

कोलकाता गरीब रथ, कैपिटल के फेरों में विस्तार,नहीं मिला स्थाई विस्तार, सांसद के प्रति यात्री संगठनों में निराशा।

rktvnews

पीडीएस दुकानों की औचक जांच की गई।

rktvnews

गाजीपुर:संगीतमय श्रीरामचरित मानस पाठ का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर के नाराज माले नेताओं ने ज्वाइन किया सीपीआई ।

rktvnews

उज्जैन:जनहित में नवीन प्रौद्योगिकी का सदुपयोग हो: मुख्यमंत्री डॉ यादव

rktvnews

रामगढ़:सफलता की नई उड़ानः सीमा कुमारी के आत्मनिर्भर बनने की कहानी।

rktvnews

Leave a Comment