RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

अर्बन हेल्थ सेंटर के बैठक में हुई नीति आयोग के स्वास्थ्य और शिक्षा के मानकों की चर्चा।

गढवा/झारखण्ड 30 अगस्त।राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत गढ़वा के शहरी प्राथमिक केंद्र टंडवा में मासिक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में पिरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम लीडर कामेश कुमार और प्रतिनिधी पूजा यादव द्वारा नीति आयोग के स्वास्थ्य और शिक्षा के मानक की चर्चा हुई। कामेश कुमार ने स्वास्थ्य और पोषण संबंधी विषयों पर टंडवा शहरी क्षेत्र की सहिया, एएनएम और ब्लॉक टेक्निकल टीम को विशेष जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लेकर टीकाकरण कार्यक्रम पर विस्तार से बातचीत किया। साथ ही बैठक में मिशन इंद्रधनुष और एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम का भी मूल्यांकन किया गया। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी जिम्मेदारियों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान बुनियादी शिक्षा अभियान और निपुण भारत के तहत लॉन्च किए गए ऐप रीड अलॉन्ग की भी जानकारी दी गई।
रीड अलॉन्ग जिसे बच्चों के बुनियादी शिक्षा के गुणवत्ता में सहायक हैं। यह ऐप बच्चों की भाषाई दक्षता को सुदृढ़ करने में सहायक है। इस ऐप के जरिए बच्चे अपनी भाषाई समझबूझ को विकसित कर सकते हैं। गढ़वा के शिक्षा विभाग द्वारा इस ऐप के लिए पार्टनर कोड(1234garh) जारी किया गया है। जिससे की सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य को समय रहते प्राप्त किया जा सके। बैठक में जिला प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य पदाधिकारी संध्या टोपो ने नीति आयोग के स्वास्थ्य और एजुकेशन मानक को सराहा और रीड अलॉन्ग को बच्चों के लिए बहुत उपयोगी बताया। इस बैठक में शहरी क्षेत्र की सहिया, एएनएम, ब्लॉक टेक्निकल टीम, पब्लिक हेल्थ मैनेजर, अन्य एनजीओ पार्टनर डबल्यूएचओ, एविडेंस एक्शन, यूसआईडी समेत 40 लोग मौजूद रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने मलेशिया में प्रवासी भारतीयों के प्रमुख सदस्यों के साथ संवाद किया।

rktvnews

नवादा:ईवीएम और वीवी पैट प्रदर्शन केंद्र का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

पटना :जिला आपदा प्रबंधन योजना और मॉडल हीट एक्शन प्लान पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

सीडीएस ने रण संवाद में विशेष बलों के संचालन और एयरबोर्न एवं हेलीबोर्न अभियानों के लिए संयुक्त सिद्धांत जारी किए।

rktvnews

महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलना समय की मांग:विधान पार्षद संजय कुमार सिंह

rktvnews

Leave a Comment