RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

श्री प्रेमनिधि रूपकला स्मारक पंच मंदिर मे झूला महोत्सव आयोजित।

पटना/बिहार ( राकेश मंगल सिन्हा) 29 अगस्त। पटना के श्री प्रेमनिधि रूपकला स्मारक पंच मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट मे झूला महोत्सव का विशेष आयोजन किया गया। दरोगा प्रसाद राय पथ पटना स्थित श्री प्रेमनिधि रूपकला स्मारक पंच मंदिर परिसर में आयोजित झूला महोत्सव के अवसर पर शास्त्रीय संगीत द्वारा झूला भजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गणेश प्रसाद द्वारा सुगम संगीत एवं भजन पेश किया गया। पंडित देवेंद्र मिश्रा द्वारा भजन तथा नरेश सारस्वत द्वारा भजन ठुमरी प्रस्तुत किया गया। वायलिन वादन विजय कुमार द्वारा किया गया। सुबोध रंजन प्रसाद एवं शिवनंदन प्रसाद ने तबला पर अपना कौशल दिखाया। सुधीर कुमार द्वारा तबला संगत एवं भजन गायन किया गया। अनिल पांडे एवं शांतनु राय के तबला के धुन पर लोग झूमने पर मजबूर हो गए। कुमार कृष्ण किशोर एवं अस्मि प्रिया द्वारा कथक नृत्य पर आधारित शिव स्तुति प्रस्तुत की गई। शास्त्रीय संगीत एवं भजन संध्या का लोगों ने भरपूर लुत्फ उठाया। दर्शक भक्ति रस में गोते लगाते रहे।

Related posts

चतरा:जनता दरबार में त्वरित कार्रवाई का उदाहरण, आवेदिका को मौके पर ही मिला राशन कार्ड।

rktvnews

बिहार:भोजपुर: लल्लु साह एंड सन्स ज्वेलर्स,द्वारा पूजन समाग्री 251 छठव्रतियों में वितरित।

rktvnews

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी)-विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस, 2024 मनाया।

rktvnews

बक्सर: NCC कैडेटों का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ।

rktvnews

‘राज सर आईपीएस’:एक अधूरी कहानी का दस्तावेज।

rktvnews

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बड़ौत तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment