RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: NCC कैडेटों का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार) 22 मई।30 बिहार बटालियन, बक्सर द्वारा एनसीसी कैडेटों का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर IX कर्नल हेमंत कुमार बेलवाल के नेतृत्व में 20 मई को औपचारिक रूप से डी.ए.वी. एवं फाउण्डेशन स्कूल, बक्सर में संयुक्त रूप से शुरू किया गया। प्रशिक्षण में कुल 550 छात्र-छात्राएँ विभिन्न विद्यालय और कॉलेजों के शामिल हो रहे है। प्रशिक्षण की शुरूआत कर्नल के उद्बोधन से हुई जिसमें प्रशिक्षण के नियमों और बारीकियों को बताया गया। जानकारी दी गई की शिविर में आए हुए छात्र-छात्रों को चार भागों में बाँटा गया है। थल सेना कैम्प की तैयारी के लिए भी अन्य बटालियनों से कैडेट शिविर में सम्मिलित हो रहे है, आए हुए सभी कैडेटों का बायोमेट्रिक प्रारंभ में किया गया तथा सभी का फोटों शूट किया गया। प्रशिक्षण में कैडेटों को फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट, मैप रीडिंग तथा एन.सी.सी के संगठन एवं इसके उद्देश्य को बताया गया। इसके अंतर्गत एन.सी.सी के तीनों अंगों की स्थापना कब और क्यों की गई, इसकी विस्तृत जानकारी दी गई। फील्ट क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट के अंतर्गत युद्धाभ्यास के नियमों और बारीकियों से कैडेटों को रू-ब-रू कराया गया। अल्फा कंपनी के कैडेटों को पहले फायरिंग का ड्राई प्रैक्टिस कराया गया पुनः फायरिंग का अभ्यास कराया गया। अन्य कंपनी के कैडेट ड्रिल का प्रैक्टिस किए। ड्रिल उस्ताद ने ड्रिल के बारीकियों को बताया। इस शिविर के दौरान अनेक प्रकार की प्रतियोगिता भी रखी गई है जिससे कैडेटों में प्रतिस्पर्धा बढ़े। गर्मी की प्रचंडता को देखते हुए कैडेटों को आउटडोर एवं इनडोर दोनों प्रकार की प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है तथा इनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। प्रशिक्षण के सफल बनाने में सुबेदार मेजर बिपिन कुमार भास्कर, सुबेदार महेश प्रसाद, सुबेदार अरविन्द कुमार सिंह, सुबेदार मुकेश राय, नायब सुबेदार वरूण कुमार, ए.एन.ओ डॉ० अमृता सिंह, डॉ० संजय रंजन सिन्हा, राम तीर्थ दास, अभयानंद प्रजापति, हेड कर्लक नरेश प्रसाद, ट्रेनिंग कर्लक कौशलेन्द्र कुमार और अकाउंट कर्लक संजय कुमार और सभी पी.आई स्टाफ तथा 30 बिहार बटालियन एन.सी.सी के सभी सदस्यों का योगदान सरहनीय है।

Related posts

भोपाल:सेवा ही सच्ची साधना, यही जीवन का सर्वोच्च उद्देश्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्रों को किया सम्मानित।

rktvnews

बिहार सरस मेला: सांस्कृतिक संध्या में संगीत की बह रही बयार।

rktvnews

वैशाली:जिला पदाधिकारी द्वारा फार्मर रजिस्ट्रेशन की प्रगति की गहन समीक्षा : दिए सख्त निर्देश

rktvnews

चोरों से दुकानदार दहशत में।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने विशाल कार रैली को दिखाई हरी झंडी!कार रैली में शामिल मतदाताओं को दिलाई शपथ।

rktvnews

Leave a Comment