RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सपत्निक भगवान महाकाल के दर्शन कर की पूजा-अर्चना!सभी के कल्याण की कामना की।

भोपाल/मध्यप्रदेश 28 अगस्त।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धर्म पत्नी साधना सिंह चौहान के साथ श्रावण माह के अन्तिम सोमवार 28 अगस्त को उज्जैन पहुँचकर श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया। पं. प्रदीप गुरू ने विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई।
मुख्यमंत्री ने सोमवार को श्री महाकाल लोक में ई-रिक्शा से भ्रमण किया। उन्होंने श्री महाकाल लोक के दर्शन के लिये आये श्रद्धालुओं का अभिवादन किया तथा कहा कि भगवान महाकालेश्वर सभी का कल्याण करें, सबका मंगल हो।

रक्षा-बंधन पर वितरित किये जाने वाले लड्डुओं के निर्माण का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री चौहान ने सोमवार को भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के बाद रक्षा-बंधन पर्व पर वितरित किये जाने वाले लड्डुओं के निर्माण का अवलोकन किया। सवा लाख लड्डुओं का निर्माण किया जा रहा है।
भगवान महाकाल के दर्शन के पूर्व उज्जैन पहुँचने पर हेलीपेड पर मुख्यमंत्री चौहान का आत्मीय स्वागत किया गया। विधायक बहादुर सिंह चौहान, महापौर मुकेश टटवाल, सभापति कलावती यादव, विवेक जोशी, बहादुर सिंह बोरमुंडला, पूर्व सांसद चिन्तामणि मालवीय, पूर्व विधायक सतीश मालवीय, रोड़मल राठौर, राजेन्द्र भारती, मुकेश पण्ड्या, अनिल जैन कालूहेड़ा,  प्रकाश प्रजापत, वीरेंद्र कावड़िया, ओम जैन, जगदीश अग्रवाल,  मुकेश यादव, पूर्व नगर निगम सभापति सोनू गेहलोत और राजपाल सिंह सिसौदिया आदि ने आत्मीय स्वागत किया।

Related posts

राष्ट्रपति ने रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन के छात्र अधिकारियों को संबोधित किया।

rktvnews

जयपुर:डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने डूंगरपुर के देवल में सीएलजी सदस्यों व आमजन से किया संवाद।

rktvnews

भोजपुर: शिक्षक राकेश कुमार को उच्च विद्यालय कड़ारी के प्रभारी प्रधानाध्यापक का मिला पदभार।

rktvnews

गिरीडीह:सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा संचालित नुक्कड़ नाटक और एलईडी वाहन से सुदूरवर्ती क्षेत्रों में दिया जा रहा नशा मुक्ति का संदेश।

rktvnews

अमरीका ने भारत को 297 पुरावशेष वस्तुएं वापस कीं।

rktvnews

घर-घर का सम्बल बन रहे महंगाई राहत कैम्प, जन सम्मान की संकल्पना हो रही साकार।

rktvnews

Leave a Comment