RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम- 1989 के तहत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में जिला पदाधिकारी ने दिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश।

सारण/ छपरा। 28 अगस्त। आज जिला पदाधिकारी सारण अमन समीर की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम-1989 के तहत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा निर्देश दिया गया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम- 1989 के तहत जिला में अब तक जितने भी कांड परिलक्षित हुए हैं, उनसे संबंधित बकाया मुआवजा की राशि अविलंब संबंधित लाभुकों को अथवा उनके परिजनों को उपलब्ध करवावें। इस संबंध में किसी भी प्रकार की कोताही करने पर कठोर अनुशासनिक कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े जिला के सभी थानों के प्रभारी को लंबित कांडों को त्वरित गति से निष्पादित करने का निर्देश पुलिस अधीक्षक सारण के द्वारा दिया गया। जिला पदाधिकारी के द्वारा न्यायालय से इस संबंध में दोषी आरोपियों को स्पीडी ट्रायल के जरिए कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने हेतु बैठक में उपस्थित लोक अभियोजक को कहा गया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक सारण डॉ गौरव मंगला, जिला कल्याण पदाधिकारी सारण एवं जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति के सदस्य गण उपस्थित थे।

Related posts

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिले में चौकीदारों की सीधी नियुक्ति को लेकर बैठक का आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 08 नवंबर 25

rktvnews

मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परशोत्तम रूपाला ने आज पारादीप फिशिंग हार्बर के आधुनिकीकरण और उन्नयन परियोजना की आधारशिला ओडिशा के पारादीप में रखी।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय बैठक संपन्न।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त ने समीक्षा बैठक में जमीन अधिग्रहण संबंधी लाभुकों के भुगतान को लंबित न रखने और जल्द से जल्द देने के दिए निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:तनिष्क शोरूम में आगलगी की न्यायिक जांच हो: जवाहरलाल सिंह

rktvnews

Leave a Comment