RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

मंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागपत का किया निरीक्षण!व्यवस्थाओं को देखकर मंत्री ने अधीक्षक एवं उनकी टीम की प्रशंसा।

बागपत /उत्तर प्रदेश 26अगस्त।आज राज्यमंत्री, संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार एवं प्रभारी मंत्री जनपद बागपत जसवंत सिंह सैनी जी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागपत का निरीक्षण किया। मा० मंत्री जी द्वारा आकस्मिक चिकित्सा कक्ष, पुरुष ओ०पी०डी० महिला ओ०पी०डी०, प्रसव कक्ष, जच्चा बच्चा वार्ड, एम०एन०सी०यू० वार्ड, पैथोलोजी कक्ष, एक्स-रे कक्ष, दन्त रोग ओ०पी०डी० एवं नेत्र रोग ओ०पी०डी० का विस्तृत निरीक्षण किया गया।
जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी सूरजपाल सिंह गुर्जर ने हेल्थ एण्टी०एम० मशीन द्वारा अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। समस्त रिपोर्ट सामान्य आयी। मंत्री ने एम०एन०सी०यू० वार्ड में भर्ती सुमायला पत्नी मोमीन निवासी माता कॉलोनी बागपत, फरमीना पत्नी शाहिद निवासी केतीपुरा बागपत तथा जच्चा-बच्चा वार्ड में भर्ती रजनी पत्नी मोनू निवासी मीतली, उर्वशी पत्नी दीपक निवासी यमुना विहार बागपत, शफिया पत्नी जुल्फिकार निवासी गाजियाबाद, दीपा पत्नी सोनू निवासी अहेडा से वार्ता कर उनका कुशल क्षेम जाना तथा अस्पताल द्वारा मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी समस्त भर्ती मरीज अस्तपाल द्वारा मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं से सन्तुष्ट थे।
मंत्री ने सी एच् सी अधीक्षक डॉक्टर विभास राजपूत से अस्पताल में औषधियों की उपलब्धता एवं चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की जिसमें अधीक्षक ने बताया जो भी मरीज आते हैं उन्हें अच्छा उपचार दिया जाता है और उनसे बाद में फीडबैक भी लिया जाता है ।
निरीक्षण के अन्त में मा० मंत्री जी द्वारा चिकित्सालय में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं को लेकर प्रसन्न्ता व्यक्त की तथा शासन द्वारा संचालित समस्त योजनाओ का लाभ आम जनमानस तक पहुँचाने के लिये निर्देशित किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी सूरजपाल सिंह गुर्जर, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० गजेन्द्र सिंह, एस०डी०एम० निकेत वर्मा, चिकित्सा अधीक्षक बागपत डा० विभाष राजपूत, सी०ओ० बागपत युवराज सिंह, तहसीलदार बागपत प्रसून कश्यप, समस्त चिकित्सक / स्टॉफ, आदि उपस्थित रहे।

Related posts

मध्यप्रदेश:वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच, भोपाल इकाई की गोष्ठी सम्पन्न।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

रक्षा मंत्री सैन्य और सैन्य तकनीकी सहयोग पर भारत-रूस के अंतर-सरकारी आयोग की 21वीं बैठक में भाग लेने के लिए रूस का दौरा करेंगे।

rktvnews

एसएमएस स्टेडियम में हुआ स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह का पूर्वाभ्यास।

rktvnews

1 मई 23 से प्रातःकालीन संचालित होंगे व्यवहार न्यायालय,भोजपुर के न्यायिक कार्य:विद्या निवास सिंह उर्फ दीपक सिंह

rktvnews

कचरे से उपयोगिता तक : सीतामढ़ी में सिंगल यूज प्लास्टिक से बनीं 85 आकर्षक सीटिंग बेंच।

rktvnews

Leave a Comment