आरा /भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 जून।विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी भोजपुर जिला इकाई सभागार में रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता रेड क्रॉस के चेयरमैन डॉक्टर विवेकानंद यादव ने की तथा संचालन सचिव डॉक्टर विभा कुमारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर समिति के सदस्य, स्वयंसेवक और हिंदुस्तान स्काउट के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक रूप से द्वीप प्रज्वलन से हुआ।
तत्पश्चात रक्तदान शिविर का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। यह आयोजन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आईएमए भोजपुर जिला इकाई द्वारा संचालित हुआ। जिसमें चिकित्सकों के सहयोग से 45 सदस्यों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। आईएमए के अध्यक्ष डॉक्टर राजेश सिंह ने उपस्थित सदस्यों से रक्तदान के प्रति सहानुभूति रखते हुए बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सबों के सहयोग से रेड क्रॉस ब्लड सेंटर समृद्ध होता है और मरीजों की जान बचाई जाती है। आज आई एम ए के चिकित्सक और उनके सहयोगियों ने रक्तदान कर एक विश्व रक्तदाता दिवस को ऐतिहासिक बना दिया है। सचिव डॉक्टर संगीता सिंह ने सबके प्रति सद्भावना व्यक्त करते हुए कहा कि सदैव पॉजिटिव रहिए,पॉजिटिव सोचिए और पॉजिटिव होकर रक्तदान भी कीजिए ताकि किसी पीड़ित की जान बचाई जा सके। इससे मौके पर आई एम ए के अन्य पदाधिकारी में डॉक्टर के के सिंह ,डॉक्टर एस के रुंगटा, डॉक्टर पी सिंह, डॉक्टर विजय गुप्ता आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षीय भाषण में डॉक्टर विवेकानंद यादव ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि रक्तदान महादान है और इस पुनीत कार्य में सबको बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। यही कारण है कि विश्व में आज के दिन सभी रक्तदान दाताओं को मोमेंटो प्रमाण पत्र देकर विधिवत सम्मान किया जाता है। ताकि इनसे प्रेरणा लेकर दूसरे लोग भी रक्तदान करें।
डॉक्टर एस के रूंगटा ने कहा यह रक्तदान शिविर पूरे माह 14 जून 2024 से 13 जुलाई 2024 तक लगातार रक्तदान शिविर लगाया जाएगा है।संयोजक ब्लड डोनेशन समिति डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा ने रक्तदान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि रक्तदान करने वाला व्यक्ति न सिर्फ दूसरे की जान बचाता है बल्कि वह स्वयं भी स्वस्थ रहता है। कार्यक्रम को उप संरक्षक लाल दास राय एवं पूर्व वाइस चेयरमैन डॉक्टर निर्मल कुमार सिंह ने भी संबोधित किया।बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना के द्वारा वर्ष 23 -24 में चार बार रक्तदाता श्री हंसराज केसरी प्राप्त प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो भेजा गया था जिसे देकर सम्मानित किया। रेड क्रॉस ब्लड सेंटर के ऐसे रक्तदाता जिन्होंने वर्ष 23-24 में चार बार, तीन बार, और दो बार स्वैच्छिक रक्तदान किया है उन्हें भी रेड क्रॉस ब्लड सेंटर आरा का प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉक्टर पी सिंह, डॉक्टर एस के रुंगटा ,डॉ संगीता सिंह, डॉक्टर कन्हैया सिंह ,डॉक्टर मनीष सिंह, ब्लड डोनेशन समिति के संयोजक डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा एवं अन्य सहयोगियों की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण रही। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर विभा कुमारी सचिव भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी भोजपुर जिला इकाई ने किया। रक्तदान करने वालों में डॉ जितेंद्र शुक्ला ,डॉक्टर संगीता सिंह, कृष्ण सिंह,डॉ अमित कुमार सिंह ,डॉ मनीष सिंह ,पुलकित साह, सैमय उपाध्याय ,कुमार वरुण सिंह, अंश कुमार दुबे ,कुमार अभिषेक ,अभिषेक दुबे, विनय कृष्णा चौबे, मनोज कुमार शाह ,मनीष कुमार ,अंजली देवी ,आयुष पांडे धनजीत कुमार ,सूरज कुमार ,ओम प्रकाश ,सौरभ कुमार, कमल किशोर सिंह ,गौतम पांडे ,आयुष कुमार ,रंजीत कुमार यादव ,जितेंद्र सिंह ,राहुल रंजन सिंह , बिट्टू कुमार ,राजा पासवान, आदि रहे। अन्य प्रमुख सहयोगियों में अशोक शर्मा, सिद्धार्थ उर्फ बंटी सिंह, अवधेश पांडे, संजीव गुप्ता, पंकज प्रभाकर, शमशाद प्रेम लालमोहन राय ,राजेंद्र प्रसाद सिंह आदि रहे।
