RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

राष्ट्रपति की प्रस्तावित यात्रा को लेकर सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करें:मुख्य सचिव

जयपुर/राजस्थान 07 जुलाई। मुख्य सचिव उषा शर्मा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की 13 से 15 जुलाई तक प्रस्तावित राजस्थान यात्रा की तैयारियों को लेकर आज शासन सचिवालय में संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करेंं। पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया जाए। इस संबंध में राष्ट्रपति भवन से प्राप्त निर्देशों पर शत-प्रतिशत रूप से अमल किया जाए।
मुख्य सचिव ने प्रस्तावित यात्रा के मद्देनजर चिकित्सा, सुरक्षा व्यवस्था, रूट, सहित अन्य सभी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। प्रमुख शासन सचिव सामान्य प्रशासन दिनेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रपति का इस दौरान जयपुर एवं सीकर के खाटूश्यामजी मंदिर का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
बैठक में पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। राजभवन, विधानसभा, गृह, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पीएचईडी, ऊर्जा, सार्वजनिक निर्माण, नगरीय विकास एवं आवासन, सूचना एवं जनसंपर्क, पर्यटन, स्वायत्त शासन विभाग, बीएसएनएल तथा जयपुर एयरपोर्ट के वरिष्ठ अधिकारी तथा जयपुर एवं सीकर जिला कलेक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

Related posts

भारतीय राष्ट्र के नवनिर्माण के सभी पक्षों पर गांधीजी के विचार काफी विचारणीय और समीचीन हैं : प्रो० आनन्द

rktvnews

04 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

अश्लील मैसेज भेजने वाला आरोपी गिरफ्तार,पूछताछ जारी।

rktvnews

गिरीडीह:अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित।

rktvnews

पटना: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने किया युवा नेत्री सौम्या श्रीवास्तव का अभिनन्दन समारोह।

rktvnews

3 जुलाई को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय लाभार्थी उत्सव की तैयारियों के संबंध में बैठक – सामाजिक सुरक्षा के लाभार्थियों के खाते में स्थानांतरित की जाएगी राशि – सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में राज्य देश में अग्रणी – मुख्य सचिव

rktvnews

Leave a Comment