RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में 8 लाख 50 हजार युवाओं ने कराया पंजीयन : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल/ मध्यप्रदेश 22 अगस्त।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक समत्व भवन में वंदे-मातरम के गान के साथ आरंभ हुई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बैठक से पहले अपने संबोधन में कहा कि आज शाम मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना लॉन्च की जा रही है। प्रसन्नता का विषय है कि 8 लाख 50 हजार युवाओं ने योजना में पंजीयन करवाया है। आज लगभग 14 हजार युवाओं को स्वीकृति पत्र प्रदान किए जाएंगे, जिसमें युवाओं को कौशल सीखने के लिए किन-किन संस्थानों में जाना है इसका उल्लेख होगा। आज से ही यह योजना गति पकड़ लेगी। यह अपने आप में एक अद्भुत योजना है, जो युवाओं को सीखने के लिए प्रेरित करती है, जिससे उनकी स्थाई नौकरी का महत्व प्रशस्त होगा, साथ ही सीखने की प्रक्रिया के दौरान ही उनकी आजीविका भी चलती रहे, इसकी व्यवस्था भी योजना में है। प्रदेश में युवाओं के लिए आज एक नई पहल की शुरुआत हो रही है।

Related posts

भोजपुर:केंद्र सरकार चुनाव आयोग की निष्पक्षता को बाधित कर लोकतंत्र पर कर रही है आघात : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

rktvnews

प्रधानमंत्री ने थाई रामायण रामकियेन का मनमोहक प्रदर्शन देखा।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:एलपीजी बैकलॉग खत्म करने में जुटा प्रशासन।

rktvnews

गढ़वा:”सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन” के साथ सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

बिहार:पेरिस ओलंपिक 2024 के हॉकी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर मुख्यमंत्री ने भारतीय पुरूष हॉकी टीम को शुभकामनाएं दी।

rktvnews

शानदार लग रहे सलमान और कैटरीना !YRF ने टाइगर 3 के पहले गाने ‘लेके प्रभु का नाम’ का धमाकेदार टीज़र किया जारी।

rktvnews

Leave a Comment