RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मान

प्रसिद्ध डेंटल सर्जन सह कोषाध्यक्ष डा प्रतीक कुमार को राष्ट्रीय नवरत्न पुरस्कार मिलने पर रेडक्रॉस सोसाइटी ने किया सम्मानित!डॉक्टर प्रतीक के सम्मानित होने से भोजपुर जिला और रेड क्रॉस का सम्मान बढ़ा है:पूर्व एमएलसी लालदास राय

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 22 अगस्त।21अगस्त को संध्या 6:00 बजे भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यालय में कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा रेड क्रॉस के कोषाध्यक्ष डॉक्टर प्रतीक को दंत चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राष्ट्रीय नवरत्न अवार्ड मिलने के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन चेयरमैन डॉ वी एन यादव ने की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यकारिणी के सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति रही ।कार्यक्रम का संचालन करते हुए सचिव डॉ विभा कुमारी ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर कुल 25 ख्याति प्राप्त लोगों को केन्द्रीय मंत्री आठवले के हाथों सम्मानित किया गया जिसमें डॉक्टर प्रतीक भी महत्वपूर्ण शख्शियत रहे।सम्मान मिलने से रेड क्रॉस के सभी सदस्य भी उत्साहित हैं ।सर्वप्रथम चेयरमैन डा वी एन यादव, वाइस चेयरमैन डा राजेश कुमार सिंह के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर तथा समस्त कार्यकारिणी के सदस्यों की तरफ से शाल ओढ़ाकर कर डॉ प्रतीक को सम्मानित किया गया। लालदास राय पूर्व एमएलसी सह उप संरक्षक, डॉक्टर एस के रूगटा संरक्षक, शिवकुमार सिंह वरिष्ठ सदस्य एवं अशोक शर्मा के द्वारा भी पुष्पगुच्छ तथा शाल से डॉ प्रतीक को सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में लाल दास राय ने कहा कि इनके सम्मान से भोजपुर जिले का एवं रेड क्रॉस का सम्मान बढ़ा है। इनकी कार्य क्षमता तथा सहयोग स्थानीय स्तर पर लोगों के बीच बहुत ही सराहनीय है ।हम सब की शुभकामना है कि इनको और भी बड़ा सम्मान मिले।डॉ रूंगटा ने कहा कि डॉ प्रतीक बहुत ही अच्छे डेंटल सर्जन एक कुशल व्यवस्थापक तथा सकारात्मक रूप से सबके सहयोगी तथा रेड क्रॉस के महत्वपूर्ण अंग है। शिव कुमार सिंह ने कहा कि इनकी व्यवहार कुशलता ने इन्हें जनता के बीच काफी लोकप्रिय बनाया है। इसी कड़ी में अशोक शर्मा ने कहा कि प्रतीक जी की सहिष्णुता इतनी है कि यह अर्थ की प्रधानता को नहीं देते हुए हर जरूरतमंद का इलाज और मदद करते हैं। डा निर्मल सिंह ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉक्टर प्रतीक ने इस शहर को कई नई सौगातें दी हैं जिसमें सबसे पहला बनने वाला रिसोर्ट ,वी मार्ट मॉल एवं आधुनिक अस्पताल भी है।डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा ने डा प्रतीक की पारिवारिक पृष्ठभूमि एवं उनके जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला और बताया कि माता पिता के संस्कारों के कारण ही इतने बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति बन पाए हैं। सभा को संबोधित करते हुए  ए के पांडे, डॉ जितेंद्र शुक्ला ,गुरूचरण जी, टिंकू जी,रो संजीव गुप्ता,पंकज प्रभाकर, रामकुमार सिंह,बंटी,गुंजय कुमार,सुशील कुमार सिंह, संरक्षक हरेंद्र प्रसाद सिंह,और अन्य सदस्यों ने भी डॉक्टर प्रतीक को अपनी शुभकामनाएं दी और उनकी प्रगति की कामना की। इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य सह पूर्व सचिव डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा जिन्हें भोजपुर जिले में राष्ट्रीय सागर का ब्यूरो चीफ बनाया गया है उनको भी पुष्पगुच्छ और शॉल देकर सम्मानित किया गया। कुमार मंगलम, पुलकित शाह आदि का योगदान सराहनीय रहा।

Related posts

अंबेडकर जयंती पर भाजपा भोजपुर ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की , आर के सिंह हुए शामिल।

rktvnews

पटना:छायावादी काव्य-प्रवृत्तियों के बहुत निकट हैं गोविंद की गीत-गंधी ग़ज़लें: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

राजस्थान:केंद्र व राज्य सरकार का बजट सर्वांगीण विकास व विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने वाला बजट :केंद्रीय मंत्री

rktvnews

भोजपुर:जल संसाधनों पर निषाद समाज के नैसर्विक अधिकार को मान्यता मिलनी चाहिए : राजेश साहनी

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 14 फरवरी 24

rktvnews

भगवान श्री कृष्ण की 16108 पत्नियां थी : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

Leave a Comment