RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आकांक्षी जिला के विभिन्न इंडिकेटरों की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

चतरा/झारखण्ड 21 अगस्त।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में नीति आयोग द्वारा निर्धारित इंडिकेटर की समीक्षात्मक बैठक की गई।
बैठक में मुख्य रूप से स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, बेसिक इन्फ्रास्ट्रचर, कौशल विकास से संबंधित सभी इंडिकेटरों की बारी बारी से समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
वहीं बैठक के प्रारंभ में जिला योजना पदाधिकारी शिशिर कुमार द्वारा बताया गया कि नीति आयोग द्वारा निर्धारित आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत पूरे देशभर में 112 आकांक्षी जिलों कि सूची में चतरा जिला माह जून 2023 में 69वां स्थान प्राप्त किया है। इसे लेकर उप विकास आयुक्त ने बैठक में सभी उपस्थित कार्यालय प्रधान को कहा की यह सुनिश्चित करें कि महीने के 15 तारीख तक डेटा इंट्री का कार्य पूर्ण कराएं। जिससे आकांक्षी जिला के विभिन्न इंडिकेटरों में सुधार करते हुए जिले के डेल्टा रैंकिंग में सुधार किया जा सके।
उक्त बैठक में वन प्रमण्डल पदाधिकारी उत्तरी राहुल मीणा, वन प्रमण्डल पदाधिकारी दक्षिणी मुकेश कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी, जिला योजना पदाधिकारी शिशिर कुमार, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमण्डल चतरा शहनवाज खान पीरामल फाउंडेशन से अमित कुमार, नेहा ठाकुर समेत सभी संबंधित कार्यपालक अभियंता एवं अधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

डबल इंजन की सरकार में बह रही विकास की बयार इसलिए राजगढ़ की यही पुकार फिर एक बार मोदी सरकार: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

rktvnews

राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प की भावनाओं की गंभीरता से प्रशंसा करता हूँ और उनका पूर्ण रूप से समर्थन करता हूँ: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

rktvnews

छत्तीसगढ़ : केवल रिपोर्ट पर निर्भर न रहें, निचले स्तर पर जाकर योजनाओें का क्रियान्वयन देखें : राज्यपाल

rktvnews

देवघर:एनपीपीसीडी, सांस एवं एनीमिया मुक्त भारत पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

निर्वाचन आयोग ने चरण 2 के 250 से अधिक पर्यवेक्षकों के साथ वीडियो-कॉन्फ्रेंस की, उन्हें सुचारु, स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

rktvnews

अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध चला छापेमारी अभियान!100 100 सीएफटी बालू लोड दो ट्रैक्टर को किया गया जप्त।

rktvnews

Leave a Comment