RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:मतदाता शिक्षा और जागरूकता के सर्वोत्तम अभियान को नेशनल मीडिया अवार्ड-2023 मिलेगा!मीडिया संस्थान 10 दिसम्बर तक प्रस्ताव भेज सकेंगे, चार श्रेणियों में मिलेगा पुरस्कार।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 02 दिसंबर।मतदाता शिक्षा और जागरूकता के लिये सर्वोत्तम अभियान चलाने वाले मीडिया संस्थानों को भारत निर्वाचन आयोग नेशनल मीडिया अवार्ड-2023 चार विभिन्न श्रेणियों में प्रदान करेगा। आयोग ने 10 दिसम्बर 2023 तक संस्थानों से प्रस्ताव आमंत्रित किये हैं।
भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा मतदाता शिक्षा और मतदान जागरूकता के सर्वोत्तम अभियान के लिये नेशनल मीडिया अवार्ड-2023 प्रदान किये जायेंगे। मीडिया संस्थानों को यह पुरस्कार चार श्रेणियों में प्रदान किये जायेंगे। पुरस्कार मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित करने और मतदान के प्रति जागरूकता के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिये चलाये जा रहे उत्कृष्ट अभियानों को प्रोत्साहित करने के लिये दिये जायेंगे।
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक (टेलीविजन) मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक (रेडियो) मीडिया और ऑनलाइन (इंटरनेट)/सोशल मीडिया श्रेणियों में पृथक-पृथक पुरस्कार दिये जायेंगे। वर्ष 2023 में मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के लिये मीडिया संस्थानों द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यों और उपलब्धियों को प्रदर्शित करते हुए विभिन्न चार श्रेणियों में अपने प्रस्ताव भेजने होंगे। प्रस्ताव ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों ही प्रकार से भेजे जा सकते हैं। सभी नामांकनों पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा गठित जूरी द्वारा विचार कर निर्णय लिये जायेंगे।
नेशनल मीडिया अवार्ड-2023 से संबंधित विस्तृत विवरण (मेमोरेण्डम) कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश की वेबसाइट www.ceomadhyapradesh.nic.in और जनसम्पर्क विभाग की वेबसाइट www.mpinfo.org पर उपलब्ध है। प्रस्ताव राजेश कुमार सिंह, अवर सचिव (संचार), भारत निर्वाचन आयोग, निर्वाचन सदन, अशोक रोड, नई दिल्ली 110001 पर भेजे जा सकते हैं। संस्थान अपने प्रस्ताव मेमोरेण्डम में लिखी शर्तों का पालन करते हुए ई-मेल एड्रेस media-division@eci.gov.in पर भी भेज सकते हैं।

Related posts

प्रधानमंत्री 6 अगस्त को कर्तव्य भवन का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

भोजपुर:महाराजा कॉलेज पीजी इतिहास विभाग द्वारा योग एवं उसकी प्रासंगिकता पर चर्चा।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने सदर अस्पताल चतरा का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर दिए महत्वपूर्ण निर्देश।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने रूस में भारतीय समुदाय को संबोधित किया।

rktvnews

29 अप्रैल कोविड-19 अपडेट

rktvnews

केंद्र ने प्याज का 3 लाख मीट्रिक टन बफर स्टॉक जारी करना शुरू किया!सरकार ने प्याज की कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के तहत प्याज का बफर बनाकर रखा है।

rktvnews

Leave a Comment