RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

मानवीय संवेदना का रखें ध्यान फेंके नहीं मुझे दे दे:जिलाधिकारी राजकुमार

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 18 अगस्त।एक अनोखी पहल भोजपुर के जिलाधिकारी राजकुमार ने आम जनता से की है जो मानवीय संवेदना को झकझोर कर रख दिया है।उन नवजात शिशुओं का क्या दोष जिसे हमारे ही समाज के लोग उसे मरने के लिए रोड के किनारे, झाड़ियों में, दूर दराज ले जाकर अपने जिगर के टुकड़ों को फेंक देते हैं।उन्हें मरने के लिए विवश कर देते हैं। जिलाधिकारी ने कहा उस अबोध, प्यारे बच्चे को फैंके नहीं हमें दे दे।ये शिशु किसी मां की सूनी गोद का लाल बनेगा, किसी बूढ़े बाप का सहारा बनेगा,और आपको जीवन भर शांति भी मिलेगी।बच्चे इस पृथ्वी के सबसे अच्छे और अनमोल कृति है।इसे भी जीने का हक दे इससे छीने नहीं।
यह वाक्या उस समय हुआ जब एक नवजात शिशु संजू जो चार माह पूर्व फेंकी गयी थी।उसका लालन-पालन इसी केंद्र में चल रहा था।उसको माता-पिता के रुप में,नाम और पहचान देने वाले मिल गये।उस बंगाल के दंपति को जहां उनकी दुनिया आबाद हो गयी,घर आंगन किलकारियों से रौशन होगा। जिलाधिकारी ने उस शिशु को उसके माता-पिता को गोद में देकर सेवा का अपूर्व अनुभव का अहसास किया।काफी रोमांचक अवसर रहा।आंखें छलछला गयी।सबने जिलाधिकारी का शुक्रिया अदा किया।सच में मारनेवाले से बचाने वाले का हाथ बड़ा होता है। बताते चलें की रेडक्रॉस सोसायटी भोजपुर आरा के कैंपस में विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान लगभग तीन साल से चल रहा है।जो बिहार सरकार समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित है। इन बच्चों को जिसको भी लेना होता है वह पूरे विधि विधान के हिसाब से विभागीय अनुमति के बाद ही मिलता है।इसमें बराबर आठ के करीब छोटे छोटे बच्चे रहते हैं।इनके रहने के लिए आधुनिक बेड,खाने,दूध,विस्किट,कपडा
सहित देखभाल के लिए दाई,नर्स और व्यवस्थापक हैं। संस्थान पूर्णतः सुरक्षित और अच्छे ढंग से चलती है।

Related posts

सारण:बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन।

rktvnews

एनसीसीएफ और नेफेड 15 अगस्त से 50 रुपये प्रति किलोग्राम खुदरा मूल्य पर टमाटर बेचेंगे।

rktvnews

भोजपुर:बिहार जरूर बदलेगा बच्चों के भविष्य को देखें :प्रशांत किशोर

rktvnews

समरसता यात्रा का भव्य स्वागत हुआ रूपेटा एवं डेलची बुजुर्ग में विधायक शामिल हुए।

rktvnews

भोपाल:समाज में साहित्य लोकमानस तक पहुँचना चाहिए: कैलाश शर्मा

rktvnews

जिलाधिकारी सीतामढ़ी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में जिला विकास एवं समन्वय समिति की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment