RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाजपा कोईलवर दक्षिणी मंडल द्वारा लाभार्थी कार्यशाला आयोजित।

आरा/भोजपुर 28 फरवरी।आज कोईलवर दक्षिणी मंडल के चांदी बाजार स्थित राम जानकी मंदिर प्रांगण में 9 पंचायत के लाभार्थियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बीना गुप्ता और बैठक का संचालन महामंत्री कमलेश कुमार ने किया।
बैठक में लगभग सभी पंचायत से गैस कनेक्शन,किसान सम्मान निधि,आवास सहित के सभी लाभार्थी सम्मिलित हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रवक्ता सह मंडल प्रभारी राजेश सिंह ने कहा किमाननीय प्रधानमंत्री मोदी जी जो कहते हैं वह करते हैं और सभी के लिए करते हैं। चाहे वह किसी भी धर्म या जाति संप्रदाय के हो सबका साथ सबका विश्वास की बात प्रधानमंत्री करते हैं और इसी बात को लेकर के हम सबों को 2 मार्च से 5 मार्च तक सभी कार्यकर्ता को टोली बनाकर लाभार्थियों के बीच पहुंचना है और प्रधानमंत्री के हाथों को 2024 में मदद करने के लिए सहयोग मांगना है। बैठक में शामिल प्रमुख लोगों संदेश विधानसभा संयोजक संतोष सिंह, अति पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष ऋतुराज, महिला मोर्चा महामंत्री शालिनी सिंह, नीरज पांडे ,संदेश विधानसभा विस्तार संदीप यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related posts

भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने BRICS+ फ़ैशन शिखर सम्मेलन में अपनी छाप छोड़ी।

rktvnews

नवादा: पीएनबी नवादा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन।

rktvnews

ICAR-IARI का 64वां दीक्षांत समारोह: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान विद्यार्थियों को देंगे उपाधि।

rktvnews

बांग्लादेश के लोक सेवकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रमों के कार्यान्वयन के रोड-मैप पर चर्चा के लिए भारत-बांग्लादेश द्विपक्षीय बैठक आयोजित की गई।

rktvnews

असम बाढ़ राहत के लिए 21 करोड़ रुपये देगा रिलायंस फाउंडेशन

rktvnews

दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज में “सेंटर फॉर इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी (CEVT)” का उद्घाटन, उपायुक्त ने छात्रों के नवाचारों की सराहना की।

rktvnews

Leave a Comment