RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

मध्यप्रदेश:राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल ने किया मृगनयनी शोरूम का निरीक्षण।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 28 फरवरी ।कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने बुधवार को मंत्रालय स्थित मृगनयनी एम्पोरियम (शोरूम) का आकस्मिक निरीक्षण किया।
राज्यमंत्री जायसवाल ने एम्पोरियम के प्रभारी अधिकारी से शोरूम में रखे विभिन्न उत्पादों की मांग-आपूर्ति एवं विक्रय के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आजकल प्राय: सभी हाथों से बने वस्त्र पहनना पसंद करते हैं। इसीलिए जनरूचि के अनुरूप मॉडर्न डिजाइन्स के वस्त्र उत्पाद वर्तमान में प्रचलित पैटर्न्स और नये कलेवर में तैयार किये जायें। साथ ही अन्य उत्पादों में भी गुणवत्ता और आकर्षण का विशेष ध्यान रखा जायें। उन्होंने प्रभारी अधिकारी को एम्पोरियम के सभी उत्पादों की मार्केंटिंग और प्रचार-प्रसार के लिये नये व रोचक तरीके अपनाने के निर्देश दिये।
उल्लेखनीय है कि मृगनयनी एम्पोरियम कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के अधीन संत रविदास मध्यप्रदेश हस्त शिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम द्वारा संचालित किये जाते हैं। इनमें हाथों से बने खादी वस्त्र, चादरें, पर्दे, टेबल क्लॉथ, नैपकिन, डोर मेट, लकड़ी के खिलौने, बांस, कांसे व तांबे से निर्मित मूर्तियां, कलाकृतियां, बर्तन व अन्य कला वस्तुएँ विक्रय के लिये रखी जाती हैं।

Related posts

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के 7 जिलों में वज्रपात के कारण 9 लोगो की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है! मृतकों के परिजनों को तत्काल 4-4 लाख रुपए अनुग्रह अनुदान देने के दिए निर्देश।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मैदानी कार्य प्रणाली का अध्ययन जनकल्याण के लिये प्रेरित करता है – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर किया गया नमन।

rktvnews

मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान ने अतिरिक्त योग थेरेपी कक्षों के उद्घाटन के साथ सेवाओं का विस्तार किया।

rktvnews

दिल्ली दक्षिण सीजीएसटी ने 17 करोड़ रुपये की कर चोरी से जुड़े फर्जी इनवॉयसिंग रैकेट का खुलासा किया, 2 गिरफ्तार।

rktvnews

काशी तमिल संगमम् 4.0 के लिए तमिलनाडु से आया चौथा दल, डमरू वादन और पुष्पवर्षा के बीच हुआ स्वागत।

rktvnews

Leave a Comment