RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

जिलाधिकारी ने की कर -करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक!जिलाधिकारी ने दिये लक्ष्य के सापेक्ष वसूली करने के निर्देश।

बागपत/उत्तर प्रदेश 18अगस्त।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कर – करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की जुलाई 2023 माह की समीक्षा बैठक कर संबंधित अधिकारियों को जिलाधिकारी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने कहा जिन विभागों को जो लक्ष्य मिला है उनके सापेक्ष महा की राजस्व प्राप्ति करें लक्ष्य के सापेक्ष अवश्य वसूली होनी चाहिए लक्ष्य के सापेक्ष वसूली न करने वाले व्यापार कर, आबकारी ,विद्युत के अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए उन्होंने यह भी निर्देश दिए जो तहसीलदार विद्युत आरसी में कार्य अच्छा नहीं करेंगे उनको आने वाली बैठक में प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की जाएगी संबंधित अधिकारी अपने कार्य में आवश्यक सुधार करें जिस स्तर पर जो आरसी लंबित पड़ी है उन पर तत्काल कार्यवाही होनी चाहिए।

जिलाधिकारी ने भू राजस्व 30.50लाख के लक्ष्य के सापेक्ष माह की राजस्व प्राप्ति 20.77लाख प्रतिशत68.10%, स्टांप तथा पंजीकरण का लक्ष्य1919लाख ,राजस्व प्राप्ति 1526.60प्रतिशत 79.55%, वाणिज्य कर 925.30 लाख के सापेक्ष राजस्व प्राप्ति 606.07 लाख 65.50प्रतिशत,राज्य आबकारी शुल्क 2066 लाख माह का लक्ष्य राजस्व प्राप्ति 1527 लाख73.91%,वाहन कर माल व यात्री कर लक्ष्य 884.16लाख के सापेक्ष राजस्व प्राप्ति 635.73 लाख 71.90%,विद्युत कर लक्ष्य 5975.00 लाख राजस्व प्राप्ति 3677लाख प्रतिशत 61.54%,वानिकी की लक्ष्य 20लाख राजस्व प्राप्ति 2.69 लाख प्रतिशत 43.50%,

खनन लक्ष्य 220 लाख राजस्व प्राप्ति 127.49 लाख प्रतिशत57.95% किया गया। नगर निकाय का माह का लक्ष्य 30.19लाख के सापेक्ष 45.53लाख की प्राप्ति की,जनपद में माह जुलाई 2023 में 12051.53लाख के सापेक्ष राजस्व प्राप्ति 8138.41लाख कर 67.53% किया गया, करेत्तर, वाणिज्यकर, स्टाम्प एवं निबन्धन, आबकारी, परिवहन, ऊर्जा, वन विभाग, खनन, कृषि विपणन/ आदि बिन्दुओं पर चर्चा की ।

जिलाधिकारी ने कर – करेत्तर एवं लक्ष्य वसूली के सम्बन्ध में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि लम्बित राजस्व वादों का शीघ्र सुनवाई करके निस्तारण किया जाये उन्होंने समस्त अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए की प्रतिदिन आने वाले शिकायतों की जानकारी होनी चाहिए और उसका कार्यालय में व्यवस्थित रजिस्टर बना हो ।

उन्होंने कहा सभी विभाग लक्ष्य के सापेक्ष वसूली करना सुनिश्चित करें और वसूली के लिए क्षेत्र में निकल जाए और तहसीलदार स्वयं क्षेत्र में निकले जिससे कि राजस्व बढ़ सके। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि पूर्व में बिजली चोरी करने में कितने लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है उसकी सूची उपलब्ध कराई जाए जो लोग बिजली चोरी करते हैं उन्हें चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने में होगी अब समस्या। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जनपद में समस्त एसडीएम पैनी नजर रखें कहीं भी किसी तरीके की कोई अवैध कार्य की सूचना मिले तो उस पर प्रभावी कार्रवाही मौके पर करें और कॉलोनाइजरों पर भी पैनी नजर रखी जाए और जो स्टाम्प चोरी व बिजली चोरी कर रहे हैं उन्हें चिन्हित करते हुए उन पर प्रभावी कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए।

सरकारी कार्यों में भ्रष्टाचार करने वालों को चिन्हित किया जाए और उन पर बड़ी कार्यवाही भी की जाए सभी अधिकारी सरकार की मंशा के अनुरूप ईमानदार पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें जनता के लिए जनहित में कार्य करें।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा, बड़ौत एसडीएम सुभाष कुमार, बागपत एसडीएम निकेत वर्मा, एसडीएम खेकड़ा ज्योति शर्मा ,तहसीलदार सहित समस्त सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

गया:कड़ी सुरक्षा के बीच 5 लाइसेंसी मां दुर्गा की मूर्ति दुखहरनी द्वार से कराया गया पास।

rktvnews

29 मार्च 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

दरभंगा:जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

गोपालगंज:उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा थावे दुर्गा मंदिर एव ट्रामा सेंटर झाझवा, सिधवलिया का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया गया।

rktvnews

राज्यपाल कलराज मिश्र ने पाली में रूप रजत विहार में वाचनालय ,अतिथि गृह का किया उदघाटन!गुरू और गौ का भारतीय संस्कृति में अहम स्थान है: राज्यपाल

rktvnews

स्काडा की जमीन को विवि को आवंटन हेतु एक दिवसीय सामूहिक उपवास।

rktvnews

Leave a Comment