RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

हेमंत सरकार की तुष्टिकरण नीतियों के कारण राज्य में तोड़े जा रहे हिंदू मंदिर और देवी देवता की मूर्तियां : आदित्य साहू

राँची/झारखण्ड (डॉ अजय ओझा,वरिष्ठ पत्रकार) 17 नवंबर।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू के नेतृत्व में भाजपा नेतागण ने आज मांडर के मुरमा गांव का दौरा किया जहां बीती रात अपराधियों के द्वारा मंदिर को तोड़कर देवी की पिंड सहित शिव लिंग एवं हनुमान जी की प्रतिमा को टुकड़ों टुकड़ों में क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।
साहू के साथ भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रभारी एवं पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, भाजपा रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, सन्नी टोप्पो, कमलेश राम, मादी उरांव सहित अन्य शामिल रहे।
साहू ने टूटे मंदिर एवं देवी देवता की प्रतिमाओं को भी देखा तथा ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली।
साहू ने मौके पर रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक से बात कर ऐसी घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए इह कुकृत्य की तीव्र भर्त्सना की तथा घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को चिन्हित कर अविलंब गिरफ्तार करने और सख्त सजा देने की मांग की।
साहू ने हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधते हुए कहा कि जब से हेमंत सरकार बनी है सनातन संस्कृति पर हमले हो रहे हैं। राज्य में लगातार मंदिर और हिंदू देवी देवताओं की मूर्तियों को तोड़ा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यह सब राज्य सरकार की तुष्टिकरण नीति का परिणाम है। राज्य सरकार वोट बैंक के खातिर समुदाय विशेष के ऐसे अराजक तत्वों, अपराधियों को संरक्षण दे रही।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हिंदू पर्व त्योहारों पर प्रतिबंध लगती है। कभी पंडाल बनाने, कभी बाजा नही बजाने, कभी मूर्तियों के आकार को छोटा करने जैसे निर्देश सरकारी स्तर पर जारी किए जाते हैं।
उन्होंने कहा कि बीते वर्ष रांची मेन रोड में हनुमान मंदिर में घटी घटना पर राज्य सरकार का रवैया तुष्टिकरण की पराकाष्ठा है। आज तक अपराधी बेखौफ हैं।
उन्होंने कहा इंडी एलायंस की सरकारें सनातन संस्कृति की विरोधी सरकारें हैं। और सुनियोजित षड्यंत्र के तहत इनके शासन में सनातन मंदिरों पर हमले हो रहे,मूर्तियां तोडी जा रही,विद्यालयों में प्रार्थना पद्धति बदली जा रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपराधियों का भी सांप्रदायीकरण कर रही है।
कहा कि भाजपा सनातन संस्कृति पर हो रहे हमले,मंदिरों पर हो रहे हमले, मूर्तियों को तोड़ा जाना बर्दाश्त नहीं कर सकती।
उन्होंने राज्य सरकार से अविलंब अपराधियों को गिरफ्तार करने और कड़ी सजा दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि कार्रवाई नहीं होने पर भाजपा बड़े आंदोलन को बाध्य होगी।

Related posts

दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 425 छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:भूमि सम्बंधी आवेदनों के त्वरित निष्पादन हेतु अंचल अधिकारी प्रतिदिन कार्यालय समय में कर रहे हैं आवेदकों से मुलाकात।

rktvnews

बिहार:अग्निशमन सेवा व आपातकालीन चिकित्सा सेवा का एकीकरण।

rktvnews

आगे बढ़ने का सबसे बड़ा हथियार शिक्षा!बिहार अब रुकनेवाला नहीं, नीतीश कुमार ने विकास की खींच दी है लंबी लकीर: भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी

rktvnews

भोजपुर: 20 मई के राष्ट्रीय मजदूर हड़ताल की सफलता हेतु भाकपा माले आरा विधानसभा चुनाव तैयारी समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

राष्ट्रीय एमडीएम रसोईया महासंघ नयी दिल्ली में 20-21 मार्च को अपनी जायज मांगों के समर्थन में करेगा धरना प्रदर्शन।

rktvnews

Leave a Comment