RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

अभा प्रगतिशील लेखक संघ का 18वां राष्ट्रीय सम्मेलन 20 अगस्त से जबलपुर में।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय)‌। 17 अगस्त। अखिल भारतीय प्रगतिशील लेखक संघ का 18वां राष्ट्रीय सम्मेलन 20 से 22 अगस्त तक व्यंग्य के पुरोधा हरिशंकर परसाई के जन्म शताब्दी वर्ष पर परसाई नगर जबलपुर में आयोजित होगा।प्रगतिशील लेखक संघ भारत की विभिन्न भाषाओं का साहित्यक संगठन ही नहीं एक वैचारिक आंदोलन है। आंदोलन को गति देने के लिए इस सम्मेलन में उद्घाटन सत्र, सांस्कृतिक लोककला सत्र, कविता पोस्टर्स चित्रकला प्रदर्शनी सहित ज्वलंत विषयों पर आधारित अनेक वैचारिक सत्र होंगे।
इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय आयोजन में देश के विभिन्न बहुभाषीय राज्यों के प्रगतिशील लेखक संघ के साहित्यकार भारी तादात में सम्मिलित हो रहे हैं। अनेक देशों के प्रतिनिधि साहित्यकार भी बतौर अतिथि शिरकत करेंगे।
इसमें छत्तीसगढ़ प्रलेसं के अध्यक्ष नथमल शर्मा, अध्यक्ष मंडल के सदस्य वेदप्रकाश अग्रवाल, लोकबाबू, रवि श्रीवास्तव, प्रांतीय प्रलेसं महासचिव परमेश्वर वैष्णव, कोषाध्यक्ष सत्यभामा अवस्थी सहित छ.ग. के विभिन्न जिला प्रलेसं इकाइयों के 54 पदाधिकारी व सदस्य शामिल हो रहे हैं ।
सम्मेलन में वैचारिक भागीदारी करने खैरागढ़ प्रलेसं इकाई से संकल्प पहटिया, यशपाल जंघेल, रवि यादव, रवींद्र पांडेय, गिरधर सिंह राजपूत, डॉ. देवमाइत मिंज, महेन्द्र वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा 19 अगस्त को जबलपुर के लिए रवाना हो रहे हैं। इस अवसर पर प्रलेस इकाई खैरागढ़ के संरक्षक डॉ. वीरेन्द्र मोहन, डॉ.जीवन यदु, डॉ. प्रशान्त झा ( संयोजक, पाठक मंच खैरागढ़), विनयशरण सिंह, डॉ . साधना अग्रवाल ने बधाइयां दी हैं।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:फाइलेरिया उन्मूलन पखवाड़ा का शुभारंभ।

rktvnews

पटना : प्रदेश जदयू अध्यक्ष के समक्ष दिनेश ओझा ने मिलन समारोह मे ग्रहण की जदयू की सदस्यता।

rktvnews

भोजपुर:प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी में चित्रकला सह पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: 9 मार्च की लोक अदालत को ले की गई विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों संग बैठक।

rktvnews

लोकसभा चुनाव के बाद आरएसएस की चुनावी रणनीति।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने मुसाबनी प्रखंड मुख्यालय में बीआरसी का किया निरीक्षण, शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को किया संबोधित, शिक्षण गुणवत्ता सुधार, बच्चों का स्कूल में ठहराव को बताई प्राथमिकता।

rktvnews

Leave a Comment