RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भोजपुर जिले के जगदीशपुर में नगर पंचायत द्वारा आम जनता के लिए गर्मी में पीने की पानी की व्यवस्था जगह जगह कराने पर भाई दिनेश ने आभार प्रकट किया।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,20 अप्रैल।इस भीषण गर्मी में भोजपुर जिले के जगदीशपुर में नगर पंचायत जगदीशपुर द्वारा आम जनता के लिए जगह जगह पानी पीने की व्यवस्था कराने पर भाई दिनेश ने जगदीशपुर नगर पंचायत के मुख्य् पार्षद ,उप मुख्य पार्षद सभी पार्षद और कार्यपालक पदाधिकारी को भीषण गर्मी में आम जनता के लिए ठंडा ,स्वच्छ पानी नगर पंचायत मे ब्यवस्था करने के लिए दिल जनता की तरफ से आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
भाई दिनेश ने कहा आम आदमी को जल पिलाना बहुत बड़ा धर्म है ।उन्होंने नगर पंचायत के मुख्य पार्षद उप मुख्य पार्षद और सभी वार्ड पार्षद से निवेदन किया है की जगदीशपुर नगर पंचायत जगदीशपुर मे कम से कम पांच स्थानों पर स्वच्छ सुलभ शौचालय का निर्माण जल्द करवाए ,महिलाओ के लिए अलग यूरिन और शौचालय का निर्माण करवाए ।
भाई दिनेश ने कहा की ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले खास कर महिलाओ को बहुत कठिनाई हो रही है यूरिन शौचालय हेतु साथ ही उन्होंने नहर पुल ,जगदीशपुर के पास देश की आजादी मे राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी के साथ अहम भूमिका निभाने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी वीर बद्री अहीर के नाम पर भब्य पुस्तकालय निर्माण करवाने के लिए निवेदन भी किया और कहा की नगर पंचायत मे पुस्तकालय निर्माण होने से जगदीशपुर नगर पंचायत के छात्र, छात्राओं और युवाओं को पठन पठान करने मे बड़ा योगदान होगा ।

Related posts

गिरीडीह:उपायुक्त ने समाज कल्याण विभाग की समीक्षा में आंगनबाड़ी निर्माण कार्यों को लेकर दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

राजस्थान:प्रदेशवासियों को त्वरित व पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए राजस्व विभाग प्रतिबद्ध : राजस्व मंत्री

rktvnews

सारण : जिलाधिकारी ने लोक मामलों की सुनवाई करते हुए किया समाधान।

rktvnews

भाजपा भोजपुर के जिलाध्यक्ष ने संगठन विस्तार करते हुए चार नए प्रवक्ता सहित कीड़ा प्रकोष्ठ संयोजक की घोषणा की।

rktvnews

आरईसी ने एक्जिम बैंक के साथ 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर के विदेशी मुद्रा सावधि ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

बागपत:मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत बालिका बनी एक दिन की सांकेतिक उपजिलाधिकारी बड़ौत।

rktvnews

Leave a Comment