RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

शहीद जवान लादूलाल सुखवाल का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार ।

चित्तौड़गढ़/राजस्थान 17 अगस्त। लेह-लद्दाख में शहीद हुए 16 राजपूत रेजीमेंट के जवान लादूलाल सुखवाल का गुरुवार को उनके पैतृक गांव रूद में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद को उनके पुत्र जयंत ने मुखाग्नि दी।
शहीद को सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर, पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी धायगुड़े स्नेहल नाना, प्रधान भैरूलाल चौधरी, प्रधान हेमेंद्र सिंह राणावत, डेयरी अध्यक्ष बद्रीलाल जाट, उपखंड अधिकारी नीता वसीटा , तहसीलदार विजय कुमार रेंगर, पूर्व विधायक शंकर लाल बैरवा सहित जनप्रतिनिधियों, सेना के अधिकारियों, भूतपूर्व सैनिकों ने श्रद्धांजलि दी।
शहीद लादूलाल सुखवाल की पार्थिव देह को सेना के वाहन में उनके पैतृक गांव लाया गया, जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। शहीद के परिवार में उनके माता- पिता, पत्नी सुरभि तथा क़रीब तीन साल का पुत्र जयंत है। वे तीन भाई बहनों में सबसे छोटे थे।

Related posts

महादेवा हनुमान मंदिर में जरूरत मंदों के बीच साड़ी वितरित।

rktvnews

नारनौल:चितलांग में रक्तदान शिविर आयोजित रक्तदान शिविर में 100 यूनिट रक्तदान किया एकत्रित।

rktvnews

भोजपुर;पिपरा गंगा ग्राम में 500 से अधिक पौधारोपण बेटियों के द्वारा कराया गया।

rktvnews

भारत 2024 में प्रतिष्ठित 46वीं अंटार्कटिक संधि परामर्शदात्री बैठक और पर्यावरण संरक्षण समिति की 26वीं बैठक की मेजबानी करने को तैयार।

rktvnews

भोजपुर:कथा से भक्ति उत्पन्न होती है और भगवान की प्राप्ति कराती है : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

मुजफ्फरपुर:अवैध राशि की वसूली मामले में सीएससी संचालक के विरुद्ध हुई प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

Leave a Comment