RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बीकानेर हाउस में श्रावण उत्सव मेला का होगा आयोजन- श्रावण उत्सव मेला के दौरान राजस्थानी हस्तशिल्प, खानपान और सांस्कृतिक गतिविधियां रहेंगी आगंतुकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र।

जयपुर/राजस्थान 15अगस्त । नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में हरियाली तीज के पावन अवसर पर बीकानेर हाउस मैनेजमेन्ट सोसायटी, राजस्थान फाउन्डेशन, पर्यटन विभाग, राजीविका एवं रूडा, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में 15 अगस्त 2023 से 20 अगस्त 2023 तक श्रावण उत्सव मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले का का शुभारंभ 15 अगस्त सुबह 10:30 बजे बीकानेर हाउस परिसर में नई दिल्ली में राजस्थान सरकार की चीफ रेजिडेंट कमिश्नर सह एसीएस शुभ्रा सिंह करेंगी। चीफ रेजीडेंट कमिश्नर शुभ्रा सिंह ने बताया कि इस श्रावण उत्सव -2023 के दौरान रूडा एवं राजीविका द्वारा आयोजित हस्तशिल्प मेला, राजस्थानी कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, कला प्रदर्शनी, पतंगबाजी, झूले, मेहन्दी, ब्लॉक प्रिंटिंग, राजस्थानी खान पान स्टॉल मुख्य आकर्षण रहेंगे जहां हर आयु वर्ग के लिए आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राजस्थान टूरिज्म विभाग द्वारा 19 अगस्त 2023 को पारंपरिक राजस्थानी रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।
आवासीय आयुक्त श्री धीरज श्रीवास्तव के अनुसार यह मेला राष्ट्रीय भावनात्मक एकता के साथ दस्तकारों के अनुपम उत्पाद एवं कलाकृति को मंच उपलब्ध कराने और परंपरागत हस्तनिर्मित उत्पादों को बढावा देने का एक अनूठा संगम होगा। श्री धीरज ने बताया कि मेले का समय प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सांय 7 बजे तक रहेगा। इस मेले के दौरान बीकानेर हाउस परिसर में अन्य कई तरह की दिलचस्प सांस्कृतिक गतिविधियां और प्रदर्शनियां भी संचालित की जा रही है जहां पर कोई भी आकर इनका लुत्फ उठा सकता है। इस मेले में आगंतुकों के लिए निशुल्क एंट्री रखी गई है।

Related posts

“छठी मैया की बिटिया’ शो में छठ पूजा के पावन सीन के साथ अभिनेत्री स्नेहा वाघ ने महसूस किया भावुक कर देने वाला अनुभव।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 31 जुलाई 25

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने एक ट्रक अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक को किया गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर : विधायक ने जवइनिया बांध पर विस्थापितों के बीच कम्बल का किया वितरण।

rktvnews

भोजपुर:डा०अंबेडकर पर संसद में अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ वामदलों के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी प्रतिवाद मार्च निकाला।

rktvnews

भोजपुर:बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’में “दिशा एक प्रयास संस्था” सक्रिय रूप से कार्यरत : डा सुनीता सिंह

rktvnews

Leave a Comment