RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

नियमित टीकाकरण सुदृढ़ीकरण पर कार्यशाला आयोजित!टीकाकरण बच्चों के लिए वरदान:एसीएमओ डा के एन सिन्हा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 10 अगस्त।आज स्थानीय ब्लू हेवन रिसॉर्ट में ए सीएमओ डॉक्टर के एन सिन्हा की अध्यक्षता में नियमित टीकाकरण सुदृढ़ीकरण हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन स्वयंसेवी संस्थान पीसीआई के द्वारा किया गया। डॉक्टर सिन्हा ने बताया कि आज नियमित टीकाकरण काफी महत्वपूर्ण है ।इस अभियान से हम लोग कई बीमारियों से बच्चों की रक्षा करते हैं, जिससे वे स्वस्थ रहकर शिक्षा,और भविष्य को बेहतर बनाते हैं। यह आयोजन बच्चे और परिवार के लिए वरदान है। पीसीआई तथा डब्ल्यू एच ओ,यूनिसेफ के सहयोग से हम भोजपुर जिला स्वास्थ्य समिति को इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर अपने को राज्य में एक उच्च पायदान पर ला सकते हैं।PCI के कामता पांडे ने निमित्त टीकाकरण के विधि को विस्तार से बताया। राज्य नियमित टीकाकरण समिति के विभीषण जी ने भी टीकाकरण की बारीकियों को समझाया। डब्ल्यूएचओ के डॉ कुमुद ने फॉर्मेट और डाटा की बारीकियों को समझाते हुए भोजपुर के हर पीएससी के उपलब्धि को दर्शाया एवं इसमें उत्तरोत्तर प्रगति के बारे में समझाया। इस शिविर में जिला टीकाकरण पदाधिकारी डॉ संजय कुमार सिन्हा के साथ विभिन्न पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बीसीएम, बिएचम एवं पीसीआई के कई पदाधिकारी एवं सदस्य तथा सत्येंद्र सिंह ,पंकज कुमार आदि शामिल थे।

Related posts

भोजपुर: 14 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को ले की गई बैठक।

rktvnews

जिला निर्वाचन विभाग, मोतिहारी के तत्वाधान में 80 प्लस मतदाताओं को अंगवस्त्र एवं भारत निर्वाचन आयोग का संदेश प्रदान कर दिया गया सम्मान।

rktvnews

एयर मार्शल एसपी धारकर भारतीय वायु सेना के उप-प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त हुए।

rktvnews

गिरीडीह:नगर भवन में जिला स्तरीय युवा उत्सव–2025 का सफल आयोजन।

rktvnews

सर्जन वाइस एडमिरल कविता सहाय, सेवा मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल ने चिकित्सा सेवा (नौसेना) के महानिदेशक का पदभार संभाला।

rktvnews

दुमका जिले की सखी मंडल 79वें स्वतंत्रता दिवस पर झंडा निर्माण व बिक्री में निभा रही है अहम भूमिका।

rktvnews

Leave a Comment