RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हैस्को गाँव शुक्लापुर में प्रकृति के संरक्षण के लिए किये जा रहे कार्यों का अवलोकन किया।

देहरादून/उत्तराखंड 09 अगस्त।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हैस्को गाँव शुक्लापुर में प्रकृति के संरक्षण के लिए किये जा रहे कार्यों का अवलोकन करते हुए कहा कि हैस्को के संस्थापक डॉ. अनिल प्रकाश जोशी द्वारा इस क्षेत्र में प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए अनेक कार्य किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह क्षेत्र आने वाले समय में केवल प्रदेश के लिए ही नहीं देश-दुनिया के लिए भी एक मॉडल बनेगा। उन्होंने कहा कि शुक्लापुर में जो नेचर पार्क बनाया जायेगा इसमें प्रकृति प्रदत्त चीजों का उपयोग किया जायेगा। इसे एक मॉडल के रूप में विकसित किया जायेगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पर्यावरण प्रेमियों एवं शोधार्थियों के लिए यह नेचर पार्क बहुत उपयोगी होगा। इकोनॉमी और इकोलॉजी में संतुलन बना रहे, इस दिशा में सरकार कार्य कर रही है। प्रकृति के प्रति जागरूक होने के साथ ही हमें अन्य लोगों को भी जागरूक करना होगा। इस अवसर पर महानिदेशक यूकॉस्ट प्रो. दुर्गेश पंत, निदेशक वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी प्रो. कलाचंद सेन, डी.एफ.ओ देहरादून नितीश मणि त्रिपाठी एवं पर्यावरण से जुड़े अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

रोहतास :नशा मुक्त युवा- विकसित भारत अभियान के तहत दौड़, शपथ ग्रहण, योग एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : जनजातियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे हरसंभव प्रयास : मंत्री रामविचार नेताम

rktvnews

प्रधानमंत्री ने जी-7 शिखर सम्मेलन के अवसर पर जर्मन चांसलर से मुलाकात की।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ‘सेमीकॉन इंडिया 2025’ में अग्रणी कंपनियों के सीईओ के साथ बातचीत की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यपाल ने मुख्य न्यायाधिपति को दिलाई शपथ।

rktvnews

भोजपुर:मोंटेसरी स्कूल की पूर्व प्रधानाध्यापिका मीना सिंह के निधन पर शोक।

rktvnews

Leave a Comment