RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मान

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- कविता, कहानी और नाटक के माध्यम से राज्य की योजनाओं को मिल रहा नया आधार सलोनी, सोनाली और रवि ने जीती पुरस्कार राशि।

जयपुर/राजस्थान 09 अगस्त। जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट की अंतिम तिथि आगे बढ़ने से अब 5 सितंबर तक प्रदेशवासियों की रचनात्मकता देखने को मिलेगी। इस कांटेस्ट के माध्यम से आमजन में जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक सुगमता से पहुंच रही है। साथ ही योजनाओं की जानकारी देते हुए रचनात्मक वीडियो बना एक लाख रुपये तक की ईनाम राशि जीतने का मौका भी मिल रहा है। प्रदेशवासी अपने वीडियो को दो सोशल मीडिया हैंडल पर #JanSammanJaiRajasthan के साथ शेयर कर सकते है। उचित मापदंडों के आधार पर वीडियो की जांच-परख के बाद पुरस्कार की श्रेणी में रखा जाता है।
बुधवार को जारी हुए शुक्रवार, 6 अगस्त के परिणाम में करौली की सलोनी जिंदल ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये जीते।
दूसरे स्थान पर भादरा, हनुमानगढ़ की सोनाली जैन रहीं। उन्होंने 50 हजार रुपये की ईनाम राशि प्राप्त की।
इसी प्रकार भीलवाड़ा के रवि कोली ने 25 हजार रूपये की ईनाम राशि जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
साथ ही 100 प्रदेश वासियों को 1000 रूपये का प्रेरणा पुरस्कार भी मिला |
राज्य सरकार के इस नवाचार से प्रदेश वासियों में जनसम्मान के साथ नई योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है।

Related posts

रायपुर : ’परीक्षा परिणाम से उत्पन्न तनाव एवं डिप्रेशन को दूर करने दक्षता विकास एवं अभिप्रेरणा प्रशिक्षण संपन्न’।

rktvnews

बागपत :राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी की सांसद निधि से निर्माणाधीन छपरौली के अत्याधुनिक रनिंग ट्रैक का जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने किया निरीक्षण।

rktvnews

विज्ञान, समाज और विकास’ पर आयोजित होगा बिहार समाज विज्ञान अकादमी का चतुर्थ अधिवेशन!जुटेंगे देश – विदेश के प्रतिष्ठित विद्वान।

rktvnews

बागपत:कांवड़ यात्रा एप पर अब उपलब्ध कांवड़ शिविरों का विवरण, 7400 से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं उपयोग।

rktvnews

भोजपुर: मुख्यमंत्री की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें : प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर रामचरित्र प्रसाद

rktvnews

प्रधानमंत्री ने केंद्रीय बैंकिंग पुरस्कार 2023 में ‘गवर्नर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार के लिए आरबीआई गवर्नर श्री शक्तिकांत दास को बधाई दी।

rktvnews

Leave a Comment