RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मेरी माटी मेरा देश” अभियान भारत माता की आराधना है – मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल/मध्यप्रदेश 09 अगस्त।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ‘मेरी माटी-मेरा देश’ एक महत्वपूर्ण अभियान है। इस अद्भुत गतिविधि से पूरे प्रदेश में देशभक्ति की भावना का संचार होगा। यह एक तरह से भारत माता की आराधना और पूजा है। अभियान से सभी प्रदेशवासियों को जोड़ा जाए। सभी जन-प्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, नगरीय निकायों के सदस्य, सामाजिक संगठन, स्वयंसेवी संगठन, व्यापारी संगठन, धार्मिक संगठन, विद्यार्थी, खिलाड़ी, कर्मचारी, भजन मंडलियां, स्थानीय कलाकारों को अभियान से जोड़ा जाए। अभियान की थीम पर सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रतियोगिताएँ भी आयोजित हों। मेरी माटी-मेरा देश केवल शासकीय कार्यक्रम न बनकर रह जाए, देशभक्ति के इस कार्यक्रम से सभी व्यक्ति मन से जुड़ें। हर घर पर तिरंगा फहराया जाए और अमृत उद्यानों में पौध-रोपण भी हो। मैं स्वयं भी 14 अगस्त को लाड़ली बहनों के साथ 75 पौधे लगाऊंगा। नई पीढ़ी को देशभक्ति के संस्कार देना आवश्यक है, अत: मेरी माटी मेरा देश अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए। मुख्यमंत्री चौहान मेरी माटी-मेरा देश अभियान पर हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को संबोधित कर रहे थे। समत्व भवन में हुई बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार, प्रमुख सचिव संस्कृति शिवशेखर शुक्ला तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। सभी जिलों के जिला कलेक्टर बैठक में वर्चुअली शामिल हुए।

स्मारक स्थल पर ली जाएगी पंच प्रण की शपथ

बैठक में मेरी माटी मेरा देश और हर घर तिरंगा अभियान के संबंध में जानकारी दी गई कि आजादी का अमृत महोत्सव समापन समारोह के रूप में 9 से 15 अगस्त तक गतिविधियां संचालित होंगी। शिलाफलकम (स्मारक) की स्थापना, पंच प्रण की शपथ, वसुधा वंदन, वीरों का वंदन, राष्ट्रध्वज फहराना तथा राष्ट्रगान का गायन अभियान के प्रमुख घटक हैं। प्रत्येक पंचायत तथा नगरीय निकाय में विद्यमान स्थानीय विद्यालय परिसर में शिलाफलकम (स्मारक) की स्थापना की जाएगी। स्मारक स्थल पर हाथ में दीपक लेकर पंच प्रण की शपथ उपरांत व्यक्तियों द्वारा सेल्फी पोर्टल https://yuva.gov.in/meri_maati_mera_desh पर अपलोड की जाएगी। पंच प्रण के अंतर्गत भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व, एकता को सुदृढ़ करने, देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करने और नागरिक होने का कर्तव्य निभाने की शपथ ली जाएगी।

वसुधा वंदन के अंतर्गत सभी पंचायतों और नगरीय निकायों में लगाए जाएंगे 75 पौधे

वसुधा वंदन के अंतर्गत अमृत सरोवरों अथवा विद्यालयों तथा उपयुक्त सार्वजनिक स्थानों के आसपास 75 पौधे लगाए जाएंगे। वीरों का वंदन के अंतर्गत कर्तव्य पर रहते हुए अपने जीवन का बलिदान देने वाले स्थानीय वीरों, वीरांगानाओं का स्मरण और सम्मान होगा। इसके अंतर्गत स्वतंत्रता सेनानियों, सेवानिवृत्त रक्षा, अर्धसैनिक बल और राज्य पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्र गान के उपरांत समारोह का समापन होगा। बैठक में बताया गया कि सभी नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में अभियान के आयोजन के लिए तैयारियां जारी हैं।

Related posts

वैशाली:जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देश पर AES/चमकी बुखार से निपटने की तैयारियां तेज, सभी अस्पताल अलर्ट मोड पर ।

rktvnews

एयर मार्शल बालकृष्णन मणिकांतन ने दक्षिणी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ का पदभार संभाला

rktvnews

भोजपुर:देशव्यापी प्रदर्शन के आह्वान पर आरा रेलवे स्टेशन पर आरवाईए द्वारा किया गया प्रदर्शन।

rktvnews

बक्सर:श्रीराम चरित मानस मानवजीवन का संविधान है:आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

बागपत:11 जनवरी को सीएम से राज्य स्तरीय युवा पुरस्कार प्राप्त कर बागपत को गौरवान्वित करेंगे ट्यौढी के अमन।

rktvnews

पटना:निलम्बन मुक्त हुए हिन्दी के लिए लड़ने वाले अधिवक्ता इन्द्रदेव प्रसाद ,साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष ने दी बधाई!

rktvnews

Leave a Comment