RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

भारतीय नौसेना के पोत 08-11 अगस्त, 2023 तक दुबई के रशीद बंदरगाह के दौरे पर।

नई दिल्ली/09 अगस्त।भारतीय नौसेना के फ्रंटलाइन प्लेटफॉर्म आईएनएस विशाखापत्तनम और आईएनएस त्रिकंड, पश्चिमी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग आरएडीएम विनीत मैक्कार्टी की कमान के तहत 08 से 11 अगस्त 2023 तक दुबई में रशीद बंदरगाह का दौरा कर रहे हैं। आईएनएस विशाखापत्तनम और आईएनएस त्रिकंड की कमान को क्रमशः कैप्टन अशोक राव और कैप्टन प्रमोद जी थॉमस संभाल रहे हैं।
इस यात्रा के दौरान, समुद्री पोत संचालन के विभिन्न मुद्दों पर यूएई नौसेना के साथ पेशेवर वार्तालाप किया जाएगा और दोनों नौसेनाओं के बीच सहयोग बढ़ाने एवं संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को साझा भी किया जाएगा। दोनों नौसेनाओं के बीच अंतर-संचालन और तालमेल बढ़ाने के लिए यूएई नौसेना के साथ द्विपक्षीय अभ्यास ‘ज़ायद तलवार’ भी निर्धारित है। वर्तमान यात्रा दोनों नौसेनाओं के बीच समुद्री साझेदारी में वृद्धि करेगी और इस क्षेत्र में सुरक्षा चुनौतियों की समान सूझबूझ को बढ़ावा देगी।

Related posts

स्वास्थ्य विभाग के टास्क फोर्स की हुई बैठक।

rktvnews

सुप्रीम कोर्ट के बाद ‘अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव व्यापार संधि’ ने भी वनतारा को दी क्लीन चिट।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने जिले में मिशन वात्सल्य के तहत किये जा रहे कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिये आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोपाल:दिवंगत के परिजन को संबल योजना से भी दिये जायेंगे 4-4 लाख रुपये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी पर जन सुराज ने किया पुतला दहन।

rktvnews

झारखंड:राज्यवासियों को बेहतर और आधुनिक चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता: हेमन्त सोरेन मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment