RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी पर जन सुराज ने किया पुतला दहन।

आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 जनवरी।जन सुराज पार्टी प्रमुख प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी के खिलाफ भोजपुर जिले में जोरदार प्रदर्शन हुआ। जिले के जन सुराज नेताओं और जन सूरज विचार मंच ने बिहार की ध्वस्त शिक्षा व्यवस्था और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार पर “लाठितंत्र” अपनाने का आरोप लगाते हुए आक्रोश व्यक्त किया। आंबेडकर चौक पर मंगलवार को दोपहर 3 बजे सभी कार्यकर्ता जुटे और सरकार के खिलाफ विरोध प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व राज्य महिला महासचिव सलमा बेगम और युवा राज्य महासचिव कृष्णा सिंह ने किया। इनके साथ ही जिले के प्रमुख जन सुराज नेता अभय सिंह, जाकिर हुसैन, सोनू पासवान, संजय सिंह, कमलेश तिवारी, प्रतिरोध कुमार, श्याम बिहारी यादव, वीरेंद्र ओझा, सज्जन कुमार, अनिल मिश्रा, मोहम्मद नसीम, मोहम्मद साहब आलम और मोहम्मद एहसान भी उपस्थित थे। जन सुराज पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को अनदेखा किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री ने रक्षा बंधन के पावन अवसर पर वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधा एवं वृक्षारोपण किया।

rktvnews

चतरा : दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए गए सख्त निर्देश।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक, कार्यों की बिंदुवार समीक्षा।

rktvnews

समाज पानी तो फ़िल्टर कर पीता है लेकिन खून नहीं।

rktvnews

ग्वालियर:लिखें स्लोगन, जीतें आकर्षक नकद पुरस्कार “प्रत्येक वोट जरूरी” विषय पर होगी राज्य स्तरीय स्लोगन प्रतियोगिता।

rktvnews

हनुमानगढ़:प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, विद्युत विभाग ने निपटाए 159 प्रकरण, निगम को 30 लाख का राजस्व प्राप्त।

rktvnews

Leave a Comment