RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मान

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट में उत्साह और उमंग जारी, प्रदेशवासियों की बढ़ रही भागीदारी पूजा, मनीषा और ओमप्रकाश ने जीती पुरस्कार राशि।

जयपुर/राजस्थान 08 अगस्त। 5 सितंबर तक आयोजित होने वाले जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट में प्रदेशवासियों की भागीदारी लगातार बढ़ती जा रही है। साथ ही प्रदेश में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए वीडियो बनाकर एक लाख रुपये तक की ईनाम राशि जीतने का मौका मिल रहा है। प्रदेशवासी अपने वीडियो को दो सोशल मीडिया हैंडल पर #JanSammanJaiRajasthan के साथ शेयर कर सकते है। उचित मापदंडों के आधार पर वीडियो की जांच-परख के बाद पुरस्कार की श्रेणी में रखा जाता है।
मंगलवार को जारी हुए गुरुवार, 5 अगस्त के परिणाम में जयपुर की पूजा वर्मा ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये जीते।
दूसरे स्थान पर डग, झालावाड़ की मनीषा कुमारी रही, उन्होंने 50 हजार रुपये की ईनाम राशि प्राप्त की।
इसी प्रकार उनियारा, टोंक के ओमप्रकाश चोपदार ने 25 हजार रूपये की ईनाम राशि जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
साथ ही 100 प्रदेश वासियों को 1000 रूपये का प्रेरणा पुरस्कार भी मिला |
राज्य सरकार के इस नवाचार से प्रदेश वासियों में जनसम्मान के साथ नई योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है।

Related posts

रोहतास:जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र एवं एक पशु चिकित्सालय के निरीक्षण में एक आंगनबाड़ी केंद्र को पाया बंद।

rktvnews

पिथौरागढ़:जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में तवा घाट से लिपुलेख फेस टू कार्य की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

व्यंग्य:ऐ ईरानियों, विश्व गुरु का नाम बदनाम ना करो!

rktvnews

हनुमानगढ:जिले में 22 संवेदनशील मतदान बूथ, सभी मतदान केंद्रों पर हो भयमुक्त मतदान: रूक्मणि रियार

rktvnews

शहीद सब इंस्पेक्टर स्व. अमित तिवारी के घर तोलरा पहुंचे आयुक्त एवं आईजी‌, परिवारजनों को बंधाया ढांढस।

rktvnews

इंदौर:अपना दल (एस) ने इंदौर कार्यालय पर धूमधाम से मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस।

rktvnews

Leave a Comment