RK TV News
खबरें
Breaking Newsयोग

पछाघात से बचाव के साथ व्यस्त दिनचर्या वालों के लिए योग रामबाण है:योग गुरु

बड़हरा/भोजपुर 08 अगस्त।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन व बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर जिला स्वास्थ्य समिति भोजपुर के तत्वावधान में योग प्रशिक्षक स्वामी विक्रमादित्य ने बड़हरा स्वास्थ्य केन्द्र के उप स्वास्थ्य केन्द्र सह हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर करजा में मध्यविद्यालय के छात्रों को लम्बाई बढ़ाने व एकाग्रचिता के योग बताए और बखोरापुर के पास सबलपुर गंगौली में रोगानुसार सूक्ष्म व्यायाम बताए एवं सरैया बभनगाँवा में संत रविदास मंदिर के प्रांगण में योग सत्र के माध्यम से पक्षाघात पर योग का प्रशिक्षण देते हुए योग प्रशिक्षक बिक्रमादित्य ने कहा कि अनुलोम-विलोम प्राणायाम 30मि.से लेकर1घंटा करना सबसे उपयोगी है।पारिजात व निरगुंडी के काढ़ा बना कर पिलाने से अद्भुत लाभ मिलता है।बदाम का तेल नाक में 2-4बूंद डाल कर पेट में निगल जाये साथ ही गेंहू-जौ को एक-एक मुट्ठीभर रोज जमने के लिए डाले 8 दिन के बाद से पहले दिन वाले को काट कर सिलवटे पर पिस कर छान कर सुबह-शाम खाली पेट लेना चाहिए।योग प्रशिक्षण के दौरान इन्होने आगे कहा कि हमने गांव व जिला के लाखो लोगों को योग सिखाते हुए उनके अद्भुत परिणामों को न केवल अपनी आँखो से प्रत्यक्ष देखा है और लोगों के अनुभवों को सुनकर जाना है,अपितु विज्ञान के कसौटी पर कसकर सिद्ध भी किया जा चुका है,जो कि प्रत्येक समान्यत:स्वस्थ व्यक्ति के लिए उपयोगी,सहयोगी और निरापद है।व्यस्त दिनचर्या वालों के लिए यह एक रामबाण है।यह व्यक्ति की कार्य-क्षमता व कार्य-दक्षता को बढ़ाने में नि:सन्देह सहायता करता है।युवाओं के यौवन को जगाकर समाज,राष्ट्र व विश्व को कुशल ,प्रभावशीली व रचनात्मक नेतृत्त्व दिलाने में सहयोग करता है।

Related posts

10 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे मशरूम की खेती हेतू प्रशिक्षण आयोजित! किसानों को दी गई मशरूम से संबंधित जानकारी।

rktvnews

जिलाधिकारी रीना जोशी ने मानसून काल में सतर्कता एवं आपदा प्रबंधन संबंधी की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:बकरीद के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु बैठक।

rktvnews

राष्ट्रपति ने संचार तकनीशियन 954421 सीपीएल विक्की पहाड़े को वायु सेना पदक (वीरता) प्रदान किया।

rktvnews

नारनौल:मानसून के सीजन में डीसी मोनिका गुप्ता ने जारी की एडवाइजरी ।

rktvnews

Leave a Comment