RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

आवासन आयुक्त ने स्थानांतरित सचिव को दी विदाई, नए सचिव, उप सचिव के आगमन पर दी शुभकामनाएं।

जयपुर/राजस्थान 08अगस्त। राजस्थान आवासन मण्डल के बोर्ड रूम में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में मण्डल सचिव अल्पा चौधरी को स्थानांतरण पर विदाई दी गई वहीं नवनियुक्त सचिव बृजेश कुमार चांदोलिया और उप सचिव राजेंद्र सिंह चांदावत के आगमन पर बधाई और शुभकामनाएं भी दी गईं।
इस अवसर पर आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने मण्डल सचिव श्रीमती अल्पा चौधरी को स्थानांतरण पर विदाई देते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किए। वहीं नवनियुक्त सचिव और उप सचिव को बुके देकर नये दायित्व की शुभकामनाएं दी।
अरोड़ा ने सचिव की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने परिवार की तरह कार्य करते हुए मंडल को ऊंचाइयों पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
इस अवसर पर मुख्य अभियन्ता अमित अग्रवाल, मनोज गुप्ता, संदीप गर्ग, अतिरिक्त मुख्य नगर नियोजक अनिल माथुर, मुख्य सम्पदा प्रबंधक दीपाली भगोतिया, राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दशरथ सिंह, संघ के महामंत्री प्रदीप शर्मा सहित मण्डल के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में विधि-व्यवस्था, मद्य निषेध, शस्त्र सत्यापन आदि की हुई समीक्षा बैठक।

rktvnews

मोतीहारी:अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के लिए जमीन की उपलब्धता का किया गया स्थलीय निरीक्षण।

rktvnews

शोध, शिक्षण और ज्ञान के प्रयासों को मजबूत करेगा ‘वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन’।

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में सांगीतिक संध्या का आयोजन।

rktvnews

गढ़वा:झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर सुबह-ए-झारखण्ड के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के दूसरे दिन 15 पंचायत और 1 नगर निकाय में आयोजित किया गया शिविर।

rktvnews

Leave a Comment