RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

सावन की पांचवी सोमवारी को शिवालयों में शिवभक्तों ने की पूजा अर्चना।

महरजा स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना एवं रुद्राभिषेक करते श्रद्धालु लवनाथ सिंह

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 7अगस्त। भोजपुर जिला मे सावन की पांचवी सोमवारी को विभिन्न शिवालयों में शिव भक्तों और श्रद्धालु टीवीओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। सुबह से ही शिव मंदिरों में महिलाओं, पुरूषों, युवकों, युवतियों समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। इस अवसर पर भक्तों ने शिवलिंग पर जल ,दूध, भांग, धतूरा, बेलपत्र, शम्मी पत्र, फूल, अबीर, गुलाल, अबरख, रोली चंदन आदि चढ़ाकर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर कई शिव भक्तों ने रुद्राभिषेक भी किया। महिलाओं समेत अनेक शिव भक्तों एवं श्रद्धालुओं ने सोमवारी के दिन व्रत रखा। सोमवारी के दिन अति प्राचीन एवं प्रसिद्ध कुंङवा शिव मंदिर एवं ब्रह्मपुर स्थित बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर, भीमपट्टी स्थित सिद्धनाथ बैजू बाबा शिव मंदिर सहित अन्य मंदिरों मे पूजा अर्चना के लिए लोगों का तांता लगा रहा।

Related posts

भोजपुर:श्री मद्भागवत अनुष्ठान पुर्णाहुति एवं पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग 16 मार्च 23-ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:तरारी विधानसभा के लिए मुख्यमंत्री ने दी सौगात,क्षेत्र के लिए हमेशा खड़ा रहूंगा : विधायक, विशाल प्रशांत

rktvnews

भोजपुर:आरा समेत भोजपुर की सातों सीटें जीतेगा इंडिया गठबंधन: कुणाल

rktvnews

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर विकास विभाग की 11000 करोड़ रु०की 3419 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

rktvnews

भोजपुर:आरा में नॉन-ज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर की कालाबाजारी के खिलाफ अधिवक्ताओं व आम नागरिकों में गहरा आक्रोश।

rktvnews

Leave a Comment