RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक धीरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न।

आरा/ भोजपुर (अमरेश सिंह)07 अगस्त।सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक धीरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में प्रोफेसर दिवाकर पांडे के निवास स्थान पर संपन्न हुई। बैठक के उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया केंद्र सरकार को अविलंब वरिष्ठ नागरिकों के हित में वृहद योजना की घोषणा करनी चाहिए। उन्होंने बताया पूरे देश में 10 करोड़ 66 लाख वरिष्ठ नागरिकों की संख्या है जिसमें 3 करोड़ लगभग शोषित पीड़ित एवं वंचित समुदाय से है। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए जिसमें रेलवे के टिकट के ऊपर मिल रही पूर्व की तरह छूट , सभी देश के जिलों में ओल्ड एज होम का निर्माण कराना, वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करना,वायु मार्ग से यात्रा करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को भी 50% टिकट में छूट मिलना इत्यादि हैं । बैठक में शामिल होने वालों में पूर्व प्राचार्य पारसनाथ सिंह, पूर्व प्राचार्य कमला कुमारी, डॉ नंदजी दुबे, प्रोफेसर दिवाकर पांडे, त्रिलोकी नाथ सिंह, भोजपुर जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, रामनारायण पांडे ,जोगिंदर सिंह, अमरनाथ मिश्रा प्रमुख थे। राष्ट्रगान के साथ अंत में बैठक की समाप्ति हुई।

Related posts

अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजना अंतर्गत मुफ्त में बांटे जाएंगे फूड पैकेट, मुख्य सचिव कि अध्यक्षता में हुई वीसी!जिले में 81.819 करोड़ अनुमानित व्यय कि निविदा आमंत्रित, 2,52,530 परिवार होंगे लाभान्वित।

rktvnews

चतरा:गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

राष्ट्रपति ने विंग कमांडर अक्षय सक्सेना (29020) उड़ान सेवा (पायलट) को वायु सेना पदक (वीरता) प्रदान किया।

rktvnews

भोजपुर:जदयू जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने जारी की भोजपुर की नव गठित जिला कमिटी की सूची।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने निबंधन कार्यालय में नव-निर्मित पार्किंग स्थल का किया निरीक्षण, सप्ताह के अंदर शुरू करने का दिया निर्देश।

rktvnews

धनतेरस पर अमन का पैग़ाम: निज़ामुद्दीन दरगाह से इंद्रेश कुमार ने कहा — भारत ही दुनिया का असली शांति मॉडल।

rktvnews

Leave a Comment