RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

शाहपुर पुलिस ने 64 बोतल बीयर व 50 लीटर देशी शराब किया बरामद।

शाहपुर की अपर थानाध्यक्ष पूनम कुमारी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल ने बरामद किया शराब की बड़ी खेप

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 06 अगस्त।भोजपुर जिले के शाहपुर पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से 64 बोतल बीयर और 50 लीटर देशी महुआ का शराब बरामद किया है। अपर थानाध्यक्ष पूनम कुमारी के नेतृत्व में पुअनि शैलेश कुमार, पुअनि संजीव कुमार, पुअनि अंकित कुमार गुप्ता, चौकीदार उपेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, मनलाल यादव तथा सशस्त्र बल ने बिलौटी गाँव स्थित सूर्य मंदिर के पास एक टेंपो पर से 64 पीस किंगफिशर बीयर और सूहिया बाजार से एक मोटरसाइकिल पर 50 लीटर देशी महुआ का शराब बरामद किया है। पुलिस को देख टेंपो चालक और मोटरसाइकिल चालक टेंपो तथा मोटरसाइकिल को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने टेम्पो एवं टेंपो पर लदा 500 एम एल का 64 पीस किंगफिशर बीयर और मोटरसाइकिल एवं मोटरसाइकिल पर लदा 50 लीटर देशी महुआ के शराब को जप्त कर लिया। इस संबंध में पुलिस ने टेंपो चालक और मोटरसाइकिल चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है।

Related posts

भोजपुर : भरत तिवारी के परिजनों से मिले विधायक द्वय आनंद मिश्रा व राकेश रंजन ओझा! किया शोक संवेदना व्यक्त! दिया न्याय दिलाने का भरोसा।

rktvnews

भोजपुर:लोजपा(रा) का जिला कार्यकर्ता संविक्षा सह कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन 27 फरवरी को।

rktvnews

गिरीडीह:आपकी पूंजी आपका अधिकार अभियान” के तहत अदावाकृत संपतियों के निपटान हेतु विशेष शिविर का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश में विकसित भारत – विकसित उत्तर पूर्व कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

योजनाओं के लिए किये जा रहे भू-अर्जन को लेकर हुई समीक्षा बैठक।

rktvnews

वैशाली:जिला प्रशासन सख्त:सीएमआर आपूर्ति नहीं करने वाले पैक्स अध्यक्ष तथा प्रबंधक के विरुद्ध हुई प्राथमिक की दर्ज।

rktvnews

Leave a Comment