RK TV News
खबरें
Breaking Newsयोग

योग गुरु ने सूर्य नमस्कार के बारह अभ्यासो के साथ स्वस्थ रहने लिए स्थानीय जड़ी-बूटियां व घरेलू नुक्सा को बताया।

बड़हरा/भोजपुर 03 अगस्त।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन व बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर जिला स्वास्थ्य समिति भोजपुर के तत्वावधान में योग प्रशिक्षक स्वामी विक्रमादित्य ने बड़हरा स्वास्थ्य केन्द्र के उप स्वास्थ्य केन्द्र सह हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर के माध्यम से करजा मध्यविद्यालय, बखोरापुर के पास सबलपुर बघौली और सरैया-बभनगावा में संत रविदास मंदिर के प्रांगण में योग शिविर का आयोजन किया गया।योग प्रशिक्षक विक्रमादित्य ने योग प्रशिक्षण के दौरान रोगानुसार सर्दी-जुकाम, जोड़ो व मांसपेशियों में दर्द,दातों का दर्द व ग्रामीण क्षेत्र में बिच्छू तितैया के काटने पर दंस से छुटकारा के लिए देशी जड़ी-बूटियों से चिकित्सा का उपाय बताए।बरसात के दिनों में अपामार्ग (चिड़चिड़ा) कई शरीरिक समस्याओ के समाधान में मददगार होता है।इसके जड़ को पीस कर दंस स्थान पर लेप करने से और छानकर पिलाने से कुछ ही मिनट में राहत मिलने लगता है।इसके डाल के दातुन करने से हिलता हुआ दात भी बैठ जाता है।साथ ही शरीफा के पांच पत्तो को चबाकर पीत को फेंकते जाए और ताजे जल से कुल्ला करें।ये क्रिया सुबह-शाम खाली पेट करना चाहिए। जोड़ो के दर्द में नगरमोथा घास के एक कन्द को पारिजात के दो-चार पत्र और एक टुकड़ा गिलोय व एक-दो ग्राम हल्दी के साथ कुट-पीस-छान कर ताजे जल के साथ या काढ़ा बना कर लेने से आराम मिलता है।इसमें तिसी भून कर हल्दी,जीरा,काली मिर्च, लहसुन व अजवाइन पिस कर मसालेदार खसिंयाँ बना कर सुबह-शाम खाली पेट चबा-चबाकर एक से दो चम्मच खाना चाहिए।साथ में इसके सूक्ष्म व्यायाम,प्रणायाम व आसन बताए गए।युवाओं व स्वस्थ लोगो के लिए सूर्य नमस्कार के बारह अभ्यास कराया गया।

Related posts

भोजपुर:प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी में चित्रकला सह पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

रक्षा मंत्री 01 अक्टूबर को रक्षा लेखा विभाग के 278वें वार्षिक दिवस में शामिल होंगे।

rktvnews

गया:छठ महापर्व 2023 के अवसर पर सुरक्षा, विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिला पदाधिकारी वरीय पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

rktvnews

मुजफ्फरपुर: संपूर्णता अभियान के तहत प्रखण्ड आकांक्षी कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:ग्राम चकिया में सरकार द्वारा RTPS सेंटर खोले जाने से जनता में खुशी : सरफराज अहमद खान

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय व आंगनवाड़ी केंद्र दुडभा का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment