RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

चोरों से दुकानदार दहशत में।

दुकानदार अंकित कुमार सिन्हा,जिनकी मोबाइल की हुई चोरी

आरा/भोजपुर ( अमरेश सिंह) 03 अगस्त। आरा नवादा थाना क्षेत्र के पटेल बस पड़ाव में चोरी की बढ़ती घटनाओं से दुकानदारों में दहशत का माहौल कायम है। 29 जुलाई को अंकित कुमार सिन्हा के दुकान से 35000 से भी अधिक मूल्य के मोबाइल चोरी और 1 अगस्त की रात शंकर प्रसाद के भोजनालय की खिड़की तोड़कर चोरों ने 15000 से भी अधिक मूल्य के सामानों की चोरी करके दहशत फैला दिया है । दुकानदारों का कहना है कि पुलिस की गश्ती नहीं होने से यहां चोरों का साम्राज्य कायम हो गया है। शाम ढलते हैं यहां अंधेरा पसर जाता है उसके बाद चोरों का तांडव शुरू हो जाता है ।दुकानदारों ने बताया कि चोर और उच्चकों से वे लोग दहशत में है । चोरो और उच्चको ने उन लोगो का जीना हराम कर दिया है। दिन हो या रात जब चाहते है दुकान पर हाथ साफ कर लेते है। पुलिस की गश्ती यहां नही होने से चोरो का मनोबल बढ़ा हुआ है।बस पड़ाव के दुकानदार बताते है कि चोरी की वारदात हो जाने के बाद थाने में शिकायत करने पर वे लोग नोटिस तक नही लेते या यूं कहें कि भगा देते है। तीन दिन के भीतर लगातार दो चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया। दिन भर यात्रियों से गुलजार रहने वाला बस पड़ाव में शाम ढलते ही चोरों का साम्राज्य कायम हो जाता है। दुकानदारो ने बताया कि इस संबंध में वे लोग जल्द ही भोजपुर एसपी से मिलकर इसकी शिकायत करेंगे।

Related posts

बागपत:डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर जिलाधिकारी ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

rktvnews

प्रदेश में सभी सरकारी इमारतों में पीएनजी और सीएनजी लाने के प्रावधान किये जाएं – मुख्य सचिव

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिले के विकास के लिए महत्वपूर्ण रेलवे, एनएचएआई, एनएच और ईसीएल चित्रा से जुड़े कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन।

rktvnews

खैरागढ़:कला और संगीत की पाठशाला गांव में : इंदिरा कला संगीत विवि का एन.एस.एस. कैम्प ‘नशा मुक्त भारत’ थीम पर संपन्न।

rktvnews

रायपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने कवर्धा जिले में मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

rktvnews

रक्षा मंत्री की ब्रिटेन के रक्षा मंत्री के साथ टेलीफोन पर बातचीत हुई।

rktvnews

Leave a Comment