RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

महाराजा कॉलेज पीजी इतिहास विभाग द्वारा पौधारोपण और सघन सफाई अभियान चलाया गया!पौधारोपण और संरक्षण जीवन के लिए जरूरी:प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश राय

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 31 जुलाई।आज 31जुलाई को स्नातकोत्तर इतिहास विभाग, महाराजा कॉलेज,आरा में पौधारोपण और सघन सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश राय उपस्थित रहे।यह आयोजन पीजी सेमेस्टर वन के छात्र- छात्राओं द्वारा एइसीसी-1, प्रोजेक्ट वर्क के अंतर्गत पौधारोपण एवं कॉलेज परिसर की सघन साफ- सफाई का अभियान प्रधानाचार्य ,विभागाध्यक्ष एवं समस्त शिक्षकों के साथ मिलकर प्रारंभ किया गया।
प्रधानाचार्य प्रो. ओ. पी. राय द्वारा वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की वृक्षों की अंधाधुंध कटाई से विश्व का पर्यावरण प्रभावित हो चुका है। जिसके कारण मौसम, बाढ़ ,सुखाड़ ,अतिवृष्टि ,अनावृष्टि, सुनामी, पृथ्वी का बढ़ता तापमान जैसे प्रकोप से पूरा जीवन प्रभावित हो रहा है। इससे आपदा से बचने के लिए सबसे सरल और आसान उपाय है पौधारोपण और उसका संरक्षण। इसी उद्देश्य से आज 50 फलदार आज पर्यावरण को शुद्ध करने वाले पौधों को कैंपस में लगाया गया। प्रो राय ने कहा कि इसके लिए सभी शिक्षक छात्र छात्राओं को शपथ भी दिलाई गई कि आप पौधा लगाएं और उसका संरक्षण भी करें ।इसके लिए छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।से की गई।
विभागाध्यक्ष डॉक्टर मु नियाज हुसैन ने समस्त छात्र छात्राओं को बिगड़ते पर्यावरण को बचाने के साथ-साथ स्वच्छता पर भी जोर दिया। सहायक प्रोफेसर अरुण कुमार राय ने कहां की आज ग्लोबल वार्मिंग से समस्त विश्व प्रभावित है।धरती मां को हरा भरा करने का अभियान सघन स्तर पर चलाया जाना जरूरी है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा प्रदर्शित विभिन्न प्रकार के पोस्टर जिसमें पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता से संबंधित स्लोगन काफी प्रभावी दिखे। मौके पर प्रोफेसर चंचल कुमार पांडे, प्रोफेसर संजय कुमार, डॉ कमलेश सिंह, डॉ राजेश कुमार सिंह एवं अन्य शिक्षक उपस्थित थे। समस्त कार्यक्रम को सफल बनाने में मनीषा कुमारी,रवि कुमार ,गोपाल कुमार, नेहा रिजवान, अंजू कुमारी, तसव्वर हुसैन ,अंजली कुमारी एंव अन्य छात्र-छात्राओं ने अपना सराहनीय योगदान दिया।

Related posts

चैधरी चरण सिंह, राष्ट्रीय पशु स्वास्थ्य संस्थान का सचिव ने किया निरीक्षण।

rktvnews

भिवानी से इंकार, चाहिए जिला हिसार

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में पथ निर्माण कार्यों से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

चतरा:कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में साइबर सुरक्षा एवं मोबाइल एडिक्शन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण आवश्यक :अशोक कुमार शर्मा

rktvnews

राजस्थान: प्रदेश की 27 सड़कों के लिए केन्द्र ने 1154.47 करोड़ रूपये की दी मंजूरी ,प्रदेश के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेंगी, विकास के नये आयाम स्थापित होंगे :उप मुख्यमंत्री,दिया कुमारी

rktvnews

Leave a Comment