RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

बक्सर पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान की गिरफ्तारी और शराब जब्ती।

बक्सर/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 31 जुलाई। पुलिस अधीक्षक बक्सर के निर्देश पर बक्सर पुलिस ने 30 जुलाई 2023 को विशेष अभियान चलाकर गिरफ्तारी के साथ-साथ शराब बरामद किया। इस विशेष अभियान में बक्सर पुलिस ने वारंट निष्पादन के साथ-साथ वाहन जांच के क्रम में जुर्माना राशि भी वसूल किया। इस अभियान के तहत पुलिस ने जिले में छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एनडीपीएस एक्ट में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। शराब सेवन के मामले में 3 लोगों को तथा शराब बरामदगी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 52 लीटर देशी शराब बरामद किया। 49 वारंट निष्पादन किया गया। वाहन जांच के क्रम में 8500 रूपया बतौर जुर्माना राशि वसूला गया। इसी क्रम में पुलिस ने 48 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब विनष्ट किया और एक गैस चूल्हा, दो बाल्टी, तथा दो आल्युमिनियम का तसला बरामद किया।

Related posts

भोजपुर: प्रशांत किशोर का वादा 15 वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों को निजी विद्यालयों में मिलेगी मुफ्त शिक्षा।

rktvnews

सारण:प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक।

rktvnews

रायपुर : यूनिसेफ के सहयोग से स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में विकास कार्यों को मिलेगी गति।

rktvnews

जांजगीर-चांपा : जिले में केले की वाणिज्यिक फसल से किसान हो रहे समृद्ध।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा से राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार बने रामबाबू सिंह।

rktvnews

एकोब्रह्म विश्वरूपम्! :मोहन धनराज

rktvnews

Leave a Comment