RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

जिला एड्स कार्यालय और आई एम ए के संयुक्त तत्वावधान में एड्स एचआईवी पर सेमिनार आयोजित!एड्स खतरनाक बिमारी, जागरूकता बेहतर उपाय:डिप्टी डायरेक्टर डॉ अरविंद कुमार

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 29 जुलाई।स्थानीय एक होटल के सभागार में एड्स पर सेमिनार का आयोजन ए सीएमओ डॉक्टर के एन सिन्हा की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राज्य एड्स कंट्रोल कमेटी के डिप्टी डायरेक्टर डॉ अरविंद कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए डॉ अरविंद कुमार ने कहा कि एड्स एक खतरनाक बीमारी है जिससे अब कोई अपरिचित नहीं है।यह बीमारी मुख्यतः असुरक्षित यौन संपर्क ,संक्रमित ब्लड ट्रांसफ्यूजन, संक्रमित इंजेक्शन और गर्भवती मां से बच्चे को जाने अनजाने में होता है जो अंततः लाइलाज और मृत्यु हो जाती है।
राज्य एड्स कमेटी की डॉ पूजा मिश्रा ने एड्स बीमारी के बारे में ,इसके पूरे इतिहास तथा इलाज के न्यू रिज्यूम लेबल 1,2,3 ट्रीटमेंट के बारे में विस्तार से बताई।
अध्यक्षीय भाषण में डा के एन सिन्हा ने बताया कि एड्स के हर मरीजों को ,प्राइवेट प्रैक्टिशनर, गवर्नमेंट ए आर टी सेंटर में जरूर रिपोर्ट करें। जहां उन्हें समुचित दवा के साथ ,डेढ़ हजार रुपया प्रति माह तथा परिजनों को भी एक या डेढ़ हजार रुपया असंक्रमित या संक्रमित को भी दिया जाता है ।सरकार से सभी आधुनिक दवाइयां फ्री में मिल रही है। साधारण और कॉम्प्लिकेटेड हर एड्स के मरीज का समुचित एवं पूर्ण इलाज सरकारी माध्यम से हो रहा है। आईएमए अध्यक्ष डॉ कुमार जितेंद्र ने बताया कि हड्डी रोग विशेषज्ञ ,सर्जन एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ को एड्स के प्रति संक्रमित होने का ज्यादा खतरा रहता है। वे सावधानी बरतें और कभी ऑपरेशन के दौरान कटने पर 24 घंटे के अंदर बचाव टैबलेट ले ले।अध्यक्ष डॉक्टर के एन सिन्हा ने बताया कि आज विश्व हेपिटाइटिस दिवस है और अक्सर हेपेटाइटिस और एड्स का जांच एक साथ ही किया जाता है।धन्यवाद ज्ञापन प्रभारी सीडीओ डॉक्टर ए अहमद ने किया। सेमिनार में उपस्थित थे डॉक्टर राजेश कुमार सिंह डॉ एसके रूंगटा डॉ पी सिंह डॉ बीके शुक्ला डॉ कन्हैया सिंह डॉ आर आर शर्मा डॉ जितेंद्र कुमार सिंह डॉ राजीव रंजन डॉक्टर विकास सिंह भैया मैं सेक्रेटरी डॉ शालिनी डॉ वीणा सिंह डॉ मधुबाला डॉक्टर संगीता सिंह डॉक्टर संगीता गुप्ता डा मिसेज रूंगटा, डीके जैन डॉ वीके जैन अभय सिंह डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह डॉ संजय कुमार सिन्हा डॉ आशीष डॉ वीणा सिंह डॉक्टर गुंजन सिंह डॉ शालिनी सिन्हा डॉ वंदना सिंह मालती श्रीवास्तव सहित कई अन्य उपस्थित रहे।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में ‘तिरंगा यात्रा’ का शुभारंभ किया।

rktvnews

गिरिडीह:जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जितेंद्र कुमार दुबे की उपस्थिति में कृषि वर्ष 2025-26 में सम्पादित किये जाने वाले फसल का CCE AGRI APP एवं DGCES के माध्यम से फसल कटनी प्रयोग सम्पादित किये जाने के निमित्त प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया।

rktvnews

लोकतंत्र की हत्या की आधिकारिक घोषणा है राहुल गांधी की सदस्यता को रद्द करना-रघुपति यादव ।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा नेताओं ने गुरुद्वारा सिंह सभा में वीर बालकों को दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

भोजपुर:महादलितों को 5-5 डिसमिल जमीन व आवास की मांग को लेकर भाकपा-माले ने सरैया के ग्राम कचहरी के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं पीएमईजीपी, पीएमईजीपी 2 एवं पीएमएफएमई योजना अंतर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण कैम्प का आयोजन

rktvnews

Leave a Comment